17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्तर में पहला सरकारी पॉडकास्ट स्टूडियो शुरू, पहले पॉडकास्ट में विजय शर्मा का इंटरव्यू, क्रिएटर्स को मिला मंच

Government Podcast Studio: बस्तर में पहला सरकारी पॉडकास्ट स्टूडियो शुरू हुआ। पहले पॉडकास्ट में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का इंटरव्यू रिकॉर्ड किया गया। क्रिएटर्स और युवाओं को मिला आधुनिक डिजिटल मंच।
2 min read
Google source verification
Bastar Creator Hub

बस्तर में शुरू हुआ पहला सरकारी पॉडकास्ट स्टूडियो (फोटो सोर्स - पत्रिका)

Bastar Podcast Studio: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों और संसाधनों से सुसज्जित यह क्रिएटर हब बस्तर के युवाओं, नवाचार करने वाले लोगों और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी रचनात्मकता एवं विचारों को व्यापक मंच तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करेगा। शुभारंभ के अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने क्रिएटर हब की विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया और यहां उपलब्ध आधुनिक तकनीकी संसाधनों की जानकारी ली।

उन्होंने युवाओं को डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर अपनी प्रतिभा को सामने लाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही बस्तर की कला, संस्कृति, परंपरा, पर्यटन और विकास की सकारात्मक तस्वीर देश-दुनिया तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डेय, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष दिनेश कश्यप, बस्तर कमिश्नर डोमन ङ्क्षसह, आईजी बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर यशवंत नाईक, शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा क्रिएटर हब से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

बस्तर की प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देने की पहल

बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो में युवाओं को कंटेंट निर्माण, पॉडकास्ट, वीडियो, डिजिटल मीडिया और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके माध्यम से स्थानीय युवा अपने विचारों, अनुभवों और नवाचारों को बेहतर तरीके से प्रस्तुत कर सकेंगे। यह पहल बस्तर की स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने और क्षेत्र की कला, संस्कृति, पर्यटन, परंपराओं एवं सकारात्मक गतिविधियों को देश-दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। क्रिएटर हब के माध्यम से बस्तर के युवाओं को डिजिटल क्षेत्र में नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

पहले पॉडकास्ट में उप मुख्यमंत्री का इंटरव्यू

क्रिएटर हब के शुभारंभ के साथ ही इसके पहले पॉडकास्ट में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का इंटरव्यू भी रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान उन्होंने बस्तर के विकास, युवाओं की भूमिका तथा नई तकनीकों के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर उपलब्ध कराने सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।

बड़ी खबरें

View All

जगदलपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग