24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Jagdalpur / जगदलपुर में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, जानिए जनवरी से अब तक कितने रुपए गिरे भाव?

जगदलपुर में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, जानिए जनवरी से अब तक कितने रुपए गिरे भाव?

Chhattisgarh Gold Rate: बस्तर में शादियों के सीजन के बीच सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। जनवरी से नवंबर तक सोना 55,500 रुपए और चांदी 2.47 लाख रुपए सस्ती हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 24 Nov 2026, 10:34 AM IST

Gold Silver Price Drop

बस्तर में शादी की खरीदारी का बदला गणित (Photo Source- Patrika)

Gold Silver Price Drop: देवउठनी एकादशी के बाद बस्तर में शादियों की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। किसी परिवार को दुल्हन के लिए हार-कंगन बनवाने हैं, तो किसी को चांदी की पायल, बिछिया और बर्तन खरीदने हैं। ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट ने शादी वाले परिवारों के लिए उत्साह लेकर आया है। जिन परिवारों ने कई महीने पहले ऊंचे भाव पर गहनों की बुकिंग कराकर 50 फीसदी तक एडवांस जमा कर दिया था, उन्हें अब कीमतों में आई गिरावट देखकर पुराने सौदे पर पछतावा हो रहा है।

वहीं, जिन लोगों ने खरीदारी टाल दी थी, उनके लिए नवंबर राहत लेकर आया है। जनवरी से नवंबर के बीच सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 55,500 रुपए और चांदी में प्रति किलो 2.47 लाख रुपए की गिरावट आई है। इससे शादी की खरीदारी करने वाले परिवारों को लाखों रुपए तक की बचत का अवसर मिल रहा है।

Wedding Shopping Bastar: कुछ गहने अब खरीदेंगे, नुकसान की भरपाई होगी

धरमपुरा निवासी पुष्पा पांडे बताया कि उनके बेटे की शादी 27 जनवरी को है। करीब पांच महीने पहले उन्होंने दो तोले सोने के मंगलसूत्र, गले का हार और अंगूठी सहित आधा किलो चांदी की पायल व बिछिया खरीदी थी। कुछ सामान लेना बाकी रह गया था, जिसे अब खरीदने की तैयारी है।

बुकिंग की शर्तें तय करेंगी अंतिम कीमत

सराफा कारोबारी विकास पारख के अनुसार, गहनों की बुकिंग के समय तय की गई शर्तें सबसे अहम हैं। यदि ग्राहक ने बुकिंग के दौरान सोने का भाव फिक्स कराया था, तो उसे उसी दर पर भुगतान करना पड़ सकता है। वहीं, कुछ दुकानों पर डिलीवरी के दिन प्रचलित बाजार भाव के अनुसार कीमत तय होती है। ऐसी स्थिति में ग्राहक को गिरावट का लाभ मिल सकता है। पुराने भाव पर बुकिंग कारोबारियों के लिए भी फायदे का सौदा साबित हो सकती है, लेकिन वास्तविक लाभ इस बात पर निर्भर करेगा कि उन्होंने सोना किस भाव पर खरीदा था और बुकिंग के समय कीमत किस आधार पर तय की गई थी। इसलिए ग्राहकों को बुङ्क्षकग की रसीद, शर्तें और भुगतान का विवरण जांचकर ही अंतिम निर्णय लेना चाहिए।

भाव में गिरावट का अंतर

जनवरी 2026 में कीमत

स्टैंडर्ड सोना (10 ग्राम)-1,84,500क्र
चांदी (1 किलो) -4,05,000 रुपए

नवंबर 2026 में कीमत

स्टैंडर्ड सोना (10 ग्राम)-1,29000 क्र
चांदी (1 किलो) - 158000 क्र

कीमत में अंतर
सोना-55,500 क्र चांदी-2,47000 क्र

6 महीने पहले बुकिंग अब हो रहा मलाल

सनसिटी निवासी एक परिवार ने बताया कि उनकी भांजी की शादी दिसंबर में है। करीब छह महीने पहले चार तोला सोने की ज्वेलरी का ऑर्डर दिया था और आधी रकम एडवांस जमा कर दी थी। उस समय भाव काफी ऊंचे थे और शादी की तैयारी के चलते बुकिंग करनी पड़ी। अब सोने के भाव में बड़ी गिरावट आने से पुराने रेट पर बुकिंग कराने का अफसोस हो रहा है।

खरीदारी टाली, अब और गिरावट का इंतजार

कुछ परिवारों ने कई महीने पहले गहने खरीदने की योजना बनाई थी, लेकिन कीमतें अधिक होने के कारण बुकिंग नहीं की। अब भाव लगातार नीचे आने से वे खरीदारी टालकर और गिरावट का इंतजार कर रहे हैं। जानकारों का मानना है कि कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव संभव है। ग्राहकों को केवल भाव देखकर निर्णय लेने के बजाय सोने की शुद्धता देखें।