29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Jagdalpur / छत्तीसगढ़ में 90 से 135 होंगी विधानसभा सीटें? 45 नए विधायक बदल देंगे सत्ता का पूरा गणित, जानिए किस संभाग को कितना फायदा

छत्तीसगढ़ में 90 से 135 होंगी विधानसभा सीटें? 45 नए विधायक बदल देंगे सत्ता का पूरा गणित, जानिए किस संभाग को कितना फायदा

Chhattisgarh Assembly Seats: छत्तीसगढ़ में परिसीमन 2026 के बाद विधानसभा और लोकसभा सीटों की तस्वीर बदल सकती है। प्रस्ताव के मुताबिक, प्रदेश में विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 और लोकसभा सीटें 11 से बढ़कर 17 होने का अनुमान है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 29 Nov 2026, 10:55 AM IST

Constituency Delimitation

बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें (फोटो सोर्स- AI)

जगदलपुर@मनीष गुप्ता। Chhattisgarh Delimitation 2026: केंद्रीय कैबिनेट से परिसीमन विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद सरकार इसे संसद में पेश करने की तैयारी में है। बिल पास होकर संविधान संशोधन के जरिये कानून बना तो छत्तीसगढ़ का चुनावी नक्शा पूरी तरह बदल जाएगा । प्रस्ताव के मुताबिक राज्यों में विधानसभा और लोकसभा सीटें 50 प्रतिशत तक बढ़ाई जा सकती हैं। इस आधार पर छत्तीसगढ़ में विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 हो सकती हैं। लोकसभा सीटें भी 11 से बढ़कर 17 होने का अनुमान है।

बिलासपुर सबसे बड़ा संभाग, बस्तर सबसे छोटा

आंकड़ों में बिलासपुर संभाग सबसे बड़ी बढ़त के साथ 37-38 सीटों तक पहुंच सकता है। यह राज्य की कुल सीटों का करीब 28 प्रतिशत हिस्सा होगा। दुर्ग में 10 और रायपुर में 9-10 सीटें बढ़ने का अनुमान है। इन दोनों संभागों की कुल सीटें 58-59 हो जाएंगी, यानी राज्य की लगभग 43 प्रतिशत विधानसभा सीटें मध्य छत्तीसगढ़ में होंगी।

आदिवासी बहुल बस्तर और सरगुजा में क्रमशः 6 और 7 सीटें बढ़ने का अनुमान है। दोनों संभागों की कुल सीटें 39 होंगी, जो राज्य का करीब 29 प्रतिशत है। बस्तर 18 सीटों के बावजूद पांचों संभागों में सबसे छोटा रहेगा।

सरकार बनाने का गणित भी बदलेगा

वर्तमान 90 सदस्यीय सदन में बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए। 135 सीटों के सदन में यह आंकड़ा 68 होगा। यानी बहुमत के लिए 22 अतिरिक्त सीटें जीतनी होंगी। राजनीतिक दलों के लिए प्रत्याशी चयन, संसाधन और चुनावी रणनीति, तीनों के पैमाने बदल जाएंगे।

समान वृद्धि में संभागवार विकल्प

यह गणित हर संभाग पर एकसमान 50 प्रतिशत वृद्धि मानकर किया गया है। इसलिए संभागों की आपसी हिस्सेदारी लगभग वैसी ही दिख रही है जैसी आज है। असली परिसीमन में यह तस्वीर बदल सकती है, क्योंकि सीटों और सीमाओं का निर्धारण जनसंख्या के आधार पर होता है। इस बार प्रस्ताव आधी सीटें बढ़ाने का है इसलिए जानकारों का मानना है कि परिसीमन संभागवार होने की संभावना ज्यादा है।

परिसीमन की तीन मुख्य चुनौतियां

शहरी पट्टी को लाभ की संभावना: रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर और रायगढ़ की शहरी और औद्योगिक पट्टी में जनसंख्या तेजी से बढ़ी है। जनसंख्या को पैमाना बनाने पर यहां अनुमान से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं।

बस्तर-सरगुजा की चुनौती: दूरदराज के कम घनत्व वाले क्षेत्रों में सीटें बढ़ाने के लिए भौगोलिक विस्तार और जनसंख्या के बीच संतुलन साधना होगा। विधानसभा क्षेत्रों का आकार आनुपातिक रूप से शहरी विधानसभाओं से बड़ा रह सकता है।

आरक्षित सीटों का सवाल: अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति की आरक्षित सीटों की संख्या कैसे तय होगी, यह सबसे संवेदनशील मुद्दा होगा। बस्तर और सरगुजा के आदिवासी प्रतिनिधित्व की दृष्टि से इस पर सबकी नजर रहेगी।

संभागवार संभावित तस्वीर

50 प्रतिशत वृद्धि के गणितीय अनुमान पर पांचों संभागों की स्थिति इस तरह बनती है-

संभागवर्तमान सीटेंसंभावित सीटेंवृद्धि
बिलासपुर25 37-3812-13
दुर्ग20 3010
रायपुर1928-299-10
सरगुजा14217
बस्तर1218 6
कुल9013545