20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्तर में गांजा बेचने और खरीदने वालों पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने जब्त किया 14 लाख का माल

Bastar Police Action: बस्तर में गांजा तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस ने दो जगह कार्रवाई कर 28 किलो गांजा जब्त किया है। करीब 14 लाख रुपये के गांजे के साथ चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
2 min read
Google source verification
Bastar Ganja Seized

बस्तर में 14 लाख का गांजा पकड़ा (Photo Source- Patrika)

Bastar Ganja Seized: बस्तर में गांजा तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 14 लाख रुपये का गांजा जब्त किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी मोटरसाइकिल से गांजा लेकर जा रहा था, जबकि दो युवक उससे गांजा खरीदने पहुंचे थे। वहीं, दूसरे मामले में पुलिस ने गांजा बेचते हुए एक आरोपी को पकड़ा है।

Chhattisgarh Crime News: नानगुर में 26 किलो गांजा जब्त, तीन आरोपी पकड़े गए

पहली कार्रवाई नानगुर थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गांजा लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 26 किलो गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर गांजा खरीदने पहुंचे मध्य प्रदेश के दो अन्य युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस तरह नानगुर थाना क्षेत्र के मामले में कुल तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए। पुलिस ने तीनों को रिमांड पर लिया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

नगरनार में गांजा बेचते हुए एक आरोपी गिरफ्तार

दूसरी कार्रवाई नगरनार थाना क्षेत्र में हुई। यहां पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेच रहे एक आरोपी को पकड़ा। उसके पास से दो किलो गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, नानगुर और नगरनार थाना क्षेत्रों में की गई दोनों कार्रवाइयों में कुल 28 किलो गांजा जब्त किया गया है। इसकी कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई गई है।

इसके अलावा, गांजा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस का कहना है कि गांजा तस्करी और अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी। दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।