8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Exit Poll 2023 : किसकी जीत… किसकी हार… छत्तीसगढ़ को रिजल्ट का इंतजार, भाजपा-कांग्रेस दोनों कर रही बड़े दावे

CG Exit Poll 2023 : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा, आज एग्जिट पोल दिखा रहा है कि 15 से बढ़कर भाजपा 48 पर आ गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 1 Dec 2023, 10:40 AM IST

 भाजपा-कांग्रेस दोनों कर रही बड़े दावे

भाजपा-कांग्रेस दोनों कर रही बड़े दावे

रायपुर। CG Exit Poll 2023 : छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसम्बर को आएंगे। इससे पहले गुरुवार को अलग-अलग एग्जिट पोल सामने आए हैं। इसमें नई सरकार के गठन को लेकर कई तरह के आंकड़े सामने आए हैं। इसके बाद से कांग्रेस-भाजपा दोनों दलों में इन आंकड़ों को लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली से रायपुर लौटने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा किया। साथ ही उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में ऑपरेशन लोटस नहीं चलेगा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस बार 52 सीटों के साथ सरकार बनाने की बात कहीं है।

यह भी पढ़ें : दीवार फांदकर घर में घुसा युवक... 9 साल की मासूम से की रेप की कोशिश, गिरफ्तार

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा, आज एग्जिट पोल दिखा रहा है कि 15 से बढ़कर भाजपा 48 पर आ गई है। इस आंकड़े तक भाजपा रुकने वाली नहीं है। भाजपा 52 सीटों तक पहुंच सकती। उन्होंने कहा, 75 पार करने वाली कांग्रेस 40 पर आकर रुकती दिख रही है। 3 दिसंबर को नतीजे चौंकाने वाले होंगे। कांग्रेस इससे नीचे जा सकती है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, एग्जिट पोल का साइज सीमित होता है। भाजपा का सैंपल साइज बहुत बड़ा है। मैं हर विधानसभा में गया हूं और लोगों से बातचीत हुई। उस आधार पर मैं कह सकता हूं कि 3 दिसंबर को भाजपा सत्ता में आएगी।


यह भी पढ़ें : हार्ट अटैक से हो रहे मौत पर लगेगा ब्रेक ! अमेरिका की टीम देगी AIIMS में ट्रेनिंग, मिलेंगे ऐसे फायदे..

एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, एग्जिट पोल इतने सारे हुए है, लेकिन किसी के आंकड़े एक समान नहीं हैं। दो दिन बाद सभी में आंकड़े एक जैसे होंगे। तो एग्जिट पोल को चलने दिजिए। सरकार हमारी बनेगी और भारी बहुमत से बनेगी। एक एग्जिट पोल के आंकड़े को लेकर कहा, इसमें 57 का आंकड़ा दिखा रहा है। आंकड़ा इससे अधिक जाएगा। यह उल्टा होकर 75 हो जाएगा। भाजपा के ऑपरेशन लोटस की संभावना के कारण विधायकों की शिफ्टिंग के सवाल पर सीएम ने कहा, विधायकों को शिफ्ट करने की कोई जरूरत नहीं है। भाजपा इसे नहीं कर पाएगी। हम पूरी बहुमत से आएंगे। हमें अपनी मेहनत पर विश्वास है। जनता पर भरोसा है। भाजपा ऑपरेशन लोटस को अंजाम नहीं दे पाएगी।