8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीवार फांदकर घर में घुसा युवक… 9 साल की मासूम से की रेप की कोशिश, गिरफ्तार

Crime News : नाबालिग से घर घुसकर बलात्कार का प्रयास करने वाले युवक को 5 साल की कैद और 1500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 1 Dec 2023, 10:07 AM IST

9 साल की मासूम से की रेप की कोशिश

9 साल की मासूम से की रेप की कोशिश

रायपुर। Crime News : नाबालिग से घर घुसकर बलात्कार का प्रयास करने वाले युवक को 5 साल की कैद और 1500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अर्थदंड की राशि अदा नहीं करने पर 1 माह अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई गई है। विशेष लोक अभियोजक यास्मिन बेगम ने बताया कि चंगोराभाठा निवासी 9 वर्षीय बालिका 13 मई 2019 की रात अपने परिजनों के साथ घर पर सो रही थी। इसी दौरान रात 2 बजे पड़ोस में रहने वाला युवक कमलेश देवांगन (20वर्ष) दीवार फांदकर घर के भीतर घुस गया। इस दौरान सो रही बालिका के साथ बलात्कार का प्रयास किया था।

यह भी पढ़ें : CG Election result 2023 : छत्तीसगढ़ के 90 सीटों से 1 लाख 3 हजार 463 डाक के सहारे की वोटिंग, 3 को होगी काउंटिंग

बालिका के शोरगुल मचाने पर वह भाग निकला। घटना के बाद बालिका के परिवार वालों ने डीडी नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सोम ने पुलिस की केस डायरी, गवाहों के बयान और साक्ष्य के आधार पर युवक को दंडित किया।