8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Election result 2023 : छत्तीसगढ़ के 90 सीटों से 1 लाख 3 हजार 463 डाक के सहारे की वोटिंग, 3 को होगी काउंटिंग

CG Election 2023 : विधानसभा चुनाव 2023 के अंतर्गत 29 नवंबर तक राज्य में 90 विधानसभा क्षेत्रों से अब तक सभी श्रेणियों के कुल 1 लाख 3 हजार 463 डाक मतपत्र प्राप्त हो चुके हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 1 Dec 2023, 9:37 AM IST

छत्तीसगढ़ के 90 सीटों से 1 लाख 3 हजार 463 डाक के सहारे की वोटिंग

छत्तीसगढ़ के 90 सीटों से 1 लाख 3 हजार 463 डाक के सहारे की वोटिंग

रायपुर। CG Election 2023 : विधानसभा चुनाव 2023 के अंतर्गत 29 नवंबर तक राज्य में 90 विधानसभा क्षेत्रों से अब तक सभी श्रेणियों के कुल 1 लाख 3 हजार 463 डाक मतपत्र प्राप्त हो चुके हैं। सेवा मतदाताओं के ईटीपीबी, निर्वाचन ड्यूटी कर्मचारियों के सुविधा केन्द्रों से प्राप्त डाक मतपत्र और अनुपस्थित श्रेणी के 80 वर्ष से अधिक, दिव्यांग एवं अनिवार्य सेवा मतदाताओं के प्राप्त डाक मतपत्र सभी शामिल हैं। सेवा मतदाताओं को जारी किए गए ईटीपीबी रोजाना प्राप्त हो रहे हैं, जिनकी संख्या 29 नवंबर तक कुल 6169 हैं।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : मतगणना एजेंट अलर्ट मोड पर... प्रत्याशियों को मिले वोट का ऐसे करेंगे काउंटिंग


सेवा मतदाताओं के ईटीपीबी 3 दिसंबर को मतगणना प्रारंभ होने के पूर्व तक प्राप्त किए जाएंगे। प्रत्येक दिवस प्राप्त होने वाले इन ईटीपीबी को जिला स्तर पर प्रत्याशियों अथवा उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला मुख्यालय के स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाता है और इसकी संख्या से सभी को अवगत कराया जाता है। डाक मतपत्रों की कुल संख्या में निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों के कुल 91,086 डाक मतपत्र भी शामिल हैं जो कि मतदान दिवस के 1 दिन पूर्व तक सभी जिलों में निर्मित सुविधा केन्द्रों से प्राप्त हुए थे। 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग एवं दिव्यांगों के घर-घर जाकर प्राप्त किए गए डाक मतपत्रों की संख्या कुल 6043 है। इसके अतिरिक्त अनिवार्य सेवा श्रेणी के अनुपस्थित मतदाताओं से प्राप्त डाक मतपत्रों की कुल संख्या 165 हैं।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के कई मेडिकल कॉलेज खतरे में... अच्छी पढाई के लिए फैकल्टी की कमी, NMC ने थमाया नोटिस