गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में 2 चरणों में कांग्रेस एजेंटों को ट्रेङ्क्षनग दी गई। इसमे प्रथम चरण मे रायपुर जिले की चार सीटे एवं द्वितीय चरण में ग्रामीण की तीन सीटे शामिल थीं। एजेंटों को मास्टर ट्रेनर के रूप में अनिल कुमार चौहान एवं किरणमयी नायक ने मतगणना प्रक्रिया को बारीकी से समझाया। इस अवसर पर महंत राम सुंदर दास, प्रतिमा चंद्राकर, गिरीश दुबे, प्रमोद दुबे, पंकज शर्मा, उधोराम वर्मा सहित सातों विधानसभा के मतगणना एजेंट खास तौर पर मौजूद थे।