8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नंदनवन पक्षी विहार में हुई बड़ी चूक… गोल्डन ब्लू मकाऊ के मादा की जगह निकले 2 नर, अधिकारियों ने कराई जांच

Nandanvan : नंदनवन पक्षी विहार में गोल्डन ब्लू मकाऊ पक्षी का जोड़ा नर और मादा समझकर लाया गया था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 1 Dec 2023, 8:19 AM IST

नंदनवन पक्षी विहार में हुई बड़ी चूक

नंदनवन पक्षी विहार में हुई बड़ी चूक

दिनेश यदु
रायपुर।Nandanvan : नंदनवन पक्षी विहार में गोल्डन ब्लू मकाऊ पक्षी का जोड़ा नर और मादा समझकर लाया गया था, लेकिन पिछले चार वर्षों में इसकी संख्या में वृद्धि नहीं होते देख पक्षी विहार के अधिकारियों ने जांच कराई तो दोनों पक्षी नर निकल गए। अब विभाग के अधिकारियों ने मादा के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा है।

यह भी पढ़ें : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड के आने से पहले होगी ताबड़तोड़ बारिश, IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट


80 एकड़ में फैले नंदनवन को पक्षी विहार में तब्दील कर यहां विदेशी पक्षियों को रखा गया है। 2019-20 में जब सिंह, बाघ, तेंदुआ, हिरण सहित कई वन्यप्राणियों को जंगल सफारी की शिफ्टिंग के बाद यहां पर विदेशी पक्षियों को रखा गया है। पक्षी विहार में अफ्रीकन ग्रे पेलिकन, ब्लैक श्वान, कारोलाइन डक, क्रस्टेड डक, सिल्वर फीजेंट, क्रेस्टेज वुड, लव बर्ड, कोहिनूर, शुतुरमुर्ग व मकाऊ सहित कई पक्षी रखे गए हैं।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : चुनावी शोरगुल में बीता 200 से ज्यादा दिन, कहीं धरना प्रदर्शन तो कहीं अफसरों की लगी ड्यूटी

अचानक पता चला दोनों नर हैं
नंदनवन पक्षियों को देखने वाले पक्षी चिकित्सक ने बताया कि तीन वर्ष में सभी पक्षियों की संख्या में बढोतरी हो रही है, लेकिन गोल्डन मकाऊ की संख्या में कोई वृद्धि नहीं होते देख इसके प्रजनन के लिए विभिन्न प्रयास किए गए। इसके बावजूद कुछ नहीं हुआ तो दोनों की जांच कराई, जहां पर दोनों नर निकल गए हैं। वहीं एक कर्मचारी ने नाम नहीं बताने पर बताया कि जिस समय नंदनवन में जोड़ा लाया गया था, तो उस समय नर व मादा था, लेकिन मादा कि मौत हो गई थी, तो आनन फानन में स्थानीय पक्षी व्यापारी से एक गोल्डन मकाऊ मंगाया गया। लेकिन उस समय इसकी जांच नहीं की गई। इस बड़ी चूक को सुधारने के लिए विहार के प्रबंधन ने मादा लाने की तैयारी में जुट गए हैं।


मादा नहीं जोड़ा मिलेगा
वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक ब्लू एंड गोल्ड मकाऊ के जोड़े 5-8 लाख रुपए तक में आते हैं। लेकिन इसे सिर्फ जोड़ा में बेचते हैं, सिंगल नहीं।


शुतुरमुर्ग में भी शंका
सितंबर में व्यस्क शुतुरमुर्ग की मौत डायरिया व संक्रमण से हो गई थी, वहीं एक बच्चा जन्मजात कमजोर था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी। नर शुतुरमुर्ग की मौत के बाद अब कुनबा बढ़ेगा कि नहीं एक समस्या आ गई है, क्योंकि वर्तमान में एक व्यस्क मादा और दो छोटे बच्चे हैं। दोनों बच्चे नर हैं, या मादा इसकी जानकारी अभी पक्षी विहार के अधिकारी कर्मचारियों को नहीं है।

हमने जब जांच कराई तो हमें पता चला कि दोनों गोल्ड मकाऊ नर हैं। विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। जल्द ही मादा मकाऊ लाया जाएगा।
- रामगोपाल यादव, रेंजर, नंदनवन पक्षी विहार