8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड के आने से पहले होगी ताबड़तोड़ बारिश, IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

CG Weather Update : नवा रायपुर में शुक्रवार को होने जा रहे इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के मैच में बारिश खलल नहीं पहुंचाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 1 Dec 2023, 7:58 AM IST

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड के आने से पहले होगी ताबड़तोड़ बारिश, IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड के आने से पहले होगी ताबड़तोड़ बारिश, IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

रायपुर। CG weather update : नवा रायपुर में शुक्रवार को होने जा रहे इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के मैच में बारिश खलल नहीं पहुंचाएगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर सिर्फ सरगुजा संभाग में रहेगा। मध्य छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा की दिशा बदल गई है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिसके कारण शुक्रवार को उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें : विश्व एड्स दिवस : नई दवाइयों से बढ़ रही एचआईवी पीड़ितों की उम्र, संक्रमण भी कम


फिर बढ़ा दिन का तापमान

बीते दो दिनों पहले मौसम ने करवट बदली थी, जिसके कारण दिन का पारा 8 डिग्री तक गिर गया था। अब फिर से रायपुर तापमान 31.2 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का मानना है कि 48 घंटे में पारा 3 डिग्री तक बढ़ेगा।

सिस्टम बन रहा है, 3 और 4 दिसंबर को हो सकती है बारिश

एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण अंडमान के ऊपर स्थित है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए एक अवदाब के रूप में दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर अगले 24 घंटे में बनने की संभावना है। इसके और अधिक प्रबल होकर गहरा अवदाब और फिर चक्रवाती तूफान के रूप में 3 दिसंबर को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन सकता है।

यह भी पढ़ें : भाजपा प्रत्याशी बैठी धरने पर... स्ट्रांगरूम में जबरन अंदर जाने का कांग्रेस पर लगाया आरोप, देखें वीडियो


चक्रवाती तूफान 04 दिसंबर को उत्तर-पश्चिम की बढ़ेगा

चक्रवाती तूफान 04 दिसंबर को उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्रप्रदेश तट के पास पहुंचने की संभावना बन रही है। इसके प्रभाव से बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तीन चार और पांच दिसंबर को हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।


केंद्र - अधि.- न्यू.
रायपुर - 31.6 - 18.2
बिलासपुर- 30.0 - 18.8
पेंड्रा रोड - 27.5 - 16.0
अंबिकापुर- 29.0 - 12.9
जगदलपुर- 32.4 - 17.8
दुर्ग - 31.6 - 17.4
राजनांदगांव - 31.0 - 18.0