जंगल सफारी डीएफओ हेमचंद पहारे ने बताया कि नंदनवन जू में शाकाहारी वन्यप्राणियों के बाड़े में 25 नवंबर को चौसिंगा की अचानक मृत्यु की खबर मिली है, जिसकी प्रारंभिक जांच में उसका स्वास्थ्य खराब होना पाया गया था। इसके बाद पशु चिकित्सकों ने अन्य चौसिंगा का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार शुरू किया। इसके बाद भी अन्य चौसिंगा की हालत खराब होते चली गई। फिर अलग-अलग दिन 17 चौसिंगा की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि चौसिंगा के मौत के पीछे के सही कारणों का पता लगाने बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। जू के बाड़े में 24 चौसिंगा में से केवल 7 चौसिंगा बचे हैं, जिसे वन्यप्राणी पशु चिकित्सकों ने नेतृत्व में सुरक्षित स्थानों पर अलग रखकर इलाज किया जा रहा है, ताकि स्वस्थ वन्यप्राणियों को रोगी वन्य प्राणियों से अलग करके उनके जीवन की रक्षा की जा सके।