रायपुर। CG Education : प्रदेश के तीन सरकारी मेडिकल कॉलेजों महासमुंद, कांकेर व रायगढ़ की मान्यता खतरे में आ गई है। इसका कारण तीनों कॉलेजों में फैकल्टी की कमी है। नेशनल मेडिकल कमीशन ने इन कॉलेजों को शोकॉज नोटिस थमा दिया है। नोटिस में फैकल्टी की कमी दूर करने के लिए 15 दिनों में जवाब मांगा गया है। इससे इन कॉलेजों के हाथ-पांव फुल गए हैं। तीनों कॉलेजों में एमबीबीएस की 375 सीटें हैं। फैकल्टी की कमी केवल इन तीनों कॉलेजों में नहीं है, बल्कि कोरबा, दुर्ग, जगदलपुर, राजनांदगांव, अंबिकापुर में भी है। हालांकि अभी इन कॉलेजों को एनएमसी का कोई नोटिस नहीं मिला है।