scriptबस्तर में मतगणना के बीच पुलिस जवानों को मिली सफलता, तीन इनामी नक्सली सहित 7 गिरफ्तार | 7 naxal arrest in dantewada barsur thana include 2 ladies maoist | Patrika News
दंतेवाड़ा

बस्तर में मतगणना के बीच पुलिस जवानों को मिली सफलता, तीन इनामी नक्सली सहित 7 गिरफ्तार

एक ओर जहां मतगण्ना जारी है वहीं पुलिस जवान स्टा्रंग रूम में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं वहीं दंतेवाड़ा में जवानों जंगलो में सर्चिंग कर 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

दंतेवाड़ाMay 23, 2019 / 02:51 pm

Badal Dewangan

patrika

बस्तर में मतगणना के बीज पुलिस जवानों को मिली सफलता, तीन इनामी नक्सली सहित 7 गिरफ्तार

दंतेवाड़ा. एक ओर जहां मतगण्ना जारी है वहीं पुलिस जवान स्टा्रंग रूम में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं वहीं दंतेवाड़ा में जवानों ने तीन इनामी नक्सलियों सहित ७ लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, गिरफ्तार माओवादियों में दो महिला भी शामिल है।

बारसूर थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुचनार
मिली जानकारी के मुताबिक मतगणना के बीच नक्सल विरोधी अभियान के बारसूर थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुचनार में सर्चिंग के दौरान 3 ईनामी नक्सली सहित 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सालियों में 2 महिला नक्सली भी शामिल है। गिरफ्तार नक्सलियों में जनमिलिशिया कमांडर डीकेएमएस अध्यक्ष व सीएनएम कमांडर शामिल है।

नक्सलियों के लिए करते थे ये काम
मुखबिर की सूचना के आधार पर इन नक्सलियों को ग्राम मुचनार के जंगल में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। उक्त गिरफ्तार नक्सली विगत कई वर्षों से नक्सली संगठन में जुडक़र कार्य कर रहे थे। गांव के नव युवक-युवतियों को नक्सली संगठन में जोडऩा, रोड खोदकर मार्ग अवरोध करना, क्षेत्र में बड़े नक्सली लीडरों के कहने पर बम लगाकर पुलिस को क्षति पहुंचाने एवं रेकी करने का काम करते थे।

ये हुए गिरफ्तार
इसके अतिरिक्त गिरफ्तार महिला नक्सली गांव-गांव में कैंप कर नक्सलियों के लिए वर्दी सिलाई का काम भी करती थी। आपको बता दें कि गिरफ्तार नक्सलियों में पंडाराम कश्यप, संतु कश्यप, तोडमा जनमिलिशिया कमांडर फगडू कश्यप, जोग कश्यप के एएमएस अध्यक्ष रैमती माडवी, सीएनएम सदस्य सन्नी अवलम, सीएनएम कमांडर मुद्दा ओयाम शामिल है। यह मामला बारसूर क्षेत्र का है।

Home / Dantewada / बस्तर में मतगणना के बीच पुलिस जवानों को मिली सफलता, तीन इनामी नक्सली सहित 7 गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो