scriptदंतेवाड़ा में नक्सली मुठभेड़, DRG के जवानों ने नक्सलियों को मार गिराया | Chhattisgarh Naxal Attack: DRG Jawans killed Naxalites | Patrika News
दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा में नक्सली मुठभेड़, DRG के जवानों ने नक्सलियों को मार गिराया

डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 8 लाख के ईनामी नक्सली मारा गया।

दंतेवाड़ाMay 21, 2020 / 08:36 pm

CG Desk

दंतेवाड़ा में नक्सली मुठभेड़, DRG के जवानों ने नक्सलियों को मार गिराया

दंतेवाड़ा में नक्सली मुठभेड़, DRG के जवानों ने नक्सलियों को मार गिराया

दंतेवाड़ा।छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के दौरान भी नक्सली वारदात थामने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार को घोर नक्सल प्रभावित इलाके के दंतेवाड़ा जिले से नक्सली घटना की खबर सामने आई है। घटना में पुलिस ने दो नक्सलीओं को मार गिराया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने जिन दो नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया है उनमें एक 8 लाख रुपये का इनामी नक्सली था।
जानकारी के मुताबिक डीआरजी की टीम सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान तुमनार और बांगापाल के जंगल में उनकी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से तकरीबन घंटे भर तक फायरिंग होते रही। इस गोलीबारी में डीआरजी के जवानों ने नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं बाकी के नक्सली मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने दोनों नक्सलियों का शव बरामद कर लिया है। शव के पास से दो भरमार बंदूक भी बरामद की गई है।

मारे गए नक्सली में एक का नाम रिशु इस्तम बताया जा रहा है, जो कि नक्सलियों के प्लाटून 16 का कमांडर था। वहीं दूसरे नक्सली की शिनाख्त माटा पीडियाकोट, जनमिलीशिया कमांडर के रुप में हुई है। इऩमें से एक पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। जवानों ने दोनों नक्सलियों का शव बरामद किया है। शव के पास से दो भरमार बंदूक बरामद हुई है। दोनों का शव दंतेवाड़ा मुख्यालय लाया जा रहा है।

Home / Dantewada / दंतेवाड़ा में नक्सली मुठभेड़, DRG के जवानों ने नक्सलियों को मार गिराया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो