दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर में नक्सलियों की गतिविधि तेज हो गई है। शनिवार को भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों ने पोस्टर-बैनर जारी कर सरकार की आत्मसमर्पण नीति का विरोध किया है। पीएलजीए की 19वीं वर्षगांठ 2 से 8 दिसंबर तक मनाने की बात पर्चा में लिखी। बचेली पुलिस ने पर्चा को बरामद कर जब्त कर लिया है।