दंतेवाड़ा

बीजापुर के आम हाथीझूल के मुरीद हुए उत्तरप्रदेश के लोग, राजयपाल ने दिए 12 प्रशस्ति पत्र

आम महोत्सव (mango festival) में उत्कृष्ट प्रदर्शनी के लिए छत्तीसगढ़ के स्टाल को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।महोत्सव में हाथीझूल प्रजाति के बड़े आकार के आम को देखकर उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही

दंतेवाड़ाJun 27, 2019 / 09:26 pm

Karunakant Chaubey

बीजापुर के आम हाथीझूल के मुरीद हुए उत्तरप्रदेश के लोग, राजयपाल ने दिए 12 प्रशस्ति पत्र

बीजापुर. उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 22 और 23 जून को आम महोत्सव 2019 (mango festival) आयोजित हुआ था जिसमें छत्तीसगढ़ के स्वर्णप्रभा आम को प्रथम पुरस्कार मिला।बीजापुर जिले के शासकीय नारियल प्रक्षेत्र पामालवाया का हाथीझूल किस्म के आम ने महोत्सव में लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया।

बीजापुर का ये आम है बहुत ही ख़ास,मिल चुके हैं कई इनाम

उत्कृष्ट प्रदर्शनी के लिए छत्तीसगढ़ के स्टाल को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के राज्य वर्गों में 12 प्रशस्ति पत्रों से नवाजा गया। महोत्सव (mango festival) में हाथीझूल प्रजाति के बड़े आकार के आम को देखकर उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव उद्यान अमित मोहन प्रसाद समेत कई अधिकारीयों और नेताओं ने छत्तीसगढ़ के स्टाल पर पहुंचकर उत्कृष्ट प्रदर्शनी के लिए प्रशंसा की।
आपको बता दें की राज्य उद्यानिकी विभाग के उद्यानिकी विकास अधिकारी के आर यादव और उनकी टीम ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। छत्तीसगढ़ से 25 किस्मों के आम महोत्सव (mango festival) में प्रदर्शित किए गए थे। अन्य राज्यों से भी करीब 700 किस्म के आम आए थे।

पडोसी जंगल में युवती से करने लगा गन्दी हरकत, मां ने देखा तो उड़ गए उसके होश…

छत्तीसगढ़ स्वर्णप्रभा प्रजाति इसी वर्ष छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुशंसित की गई है। यह प्रजाति इंदिरा गांधी कृषि विद्यालय के वैज्ञानिक डॉ प्रभाकर सिंह,उद्यानिकी विभाग के संचालक डॉ विजय शर्मा और डॉक्टर हेमंत पाणिग्रही द्वारा विकसित की गई है।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर…

Home / Dantewada / बीजापुर के आम हाथीझूल के मुरीद हुए उत्तरप्रदेश के लोग, राजयपाल ने दिए 12 प्रशस्ति पत्र

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.