scriptविधवा की जमीन हड़पने के लिए 5 देवरों ने भाभी को कुल्हाड़ी,फावड़ा एवं फरसों से काट डाला | 5 people cut woman, death | Patrika News
दतिया

विधवा की जमीन हड़पने के लिए 5 देवरों ने भाभी को कुल्हाड़ी,फावड़ा एवं फरसों से काट डाला

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

दतियाFeb 16, 2020 / 08:43 am

Amit Mishra

विधवा की जमीन हड़पने के लिए 5 देवरों ने भाभी को कुल्हाड़ी,फावड़ा एवं फरसों से काट डाला

विधवा की जमीन हड़पने के लिए 5 देवरों ने भाभी को कुल्हाड़ी,फावड़ा एवं फरसों से काट डाला

दतिया/सेंवढ़ा@ अविनाश खरे की रिपोर्ट
सेंवढ़ा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरीभाट में शुक्रवार को हुए सुनीता चौहान हत्याकांड में पुलिस ने पांच लोगों को नामजद किया है। घटना के बाद आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

मामला दर्ज कर विवेचना में लिया
सेंवढ़ा थाना क्षेत्र की सीमा में आने वाले ग्राम खैरीभाट में शुक्रवार को दोपहर के समय सुनीता पत्नी सोबत सिंह चौहान अपने खेत पर काम कर रही थी। इसी दौरान वहां कल्याण सिंह चौहान, सुल्तान सिंह चौहान, राघवेंद्र सिंह चौहान, सत्येंद्र सिंह चौहान एवं बलवान सिंह चौहान निवासीगण देभई थाना सेंवढ़ा वहां आए और सुनीता पर कुल्हाड़ी,फावड़ा एवं फरसों से हमला कर दिया इससे उसकी मौत हो गई। हत्या का कारण जमीनी रंजिश सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में राघवेंद्र सिंह पुत्र रामलखन सिंह निवासीगण रूरई थाना आलमपुर जिला भिंड की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


ताला लगाकर आरोपी फरार
थाना प्रभारी सेंवढ़ा कमलजीत सिंह रंधावा ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी अपने घरों पर ताला लगा कर फरार हो गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों और उनके रिश्तेदारों के घर तलाश की जा रही है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का अंतिम संस्कार कराने परिजनों के सुपुर्दकर दिया है।

ये है मामला
सेंवढ़ा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरीभाट में शुक्रवार 14 फरवरी की शाम एक महिला की हत्या कर दी गई। हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा था। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। इस संबंध में अभी मामला दर्ज नहीं हो सका है।

मायके खैरीभाट में रहने लगी थी

सेंवढ़ा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरीभाट में रहने वाली सुनीता पत्नी स्वर्गीय सोपत सिंह चौहान (45)की खेत पर क्षत बिक्षप्त लाश मिली। महिला की गर्दन पर कुल्हाडिय़ों से हमला किया गया इससे उसकी मौत हो गई। घटना शाम पांच से छह बजे के बीच है। मृतका की ससुराल आलमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रूरई में है। पति के निधन के बाद वह अपने मायके खैरीभाट में रहने लगी थी।


विवाद चल रहा था
खैरीभाट में उसके पास 12 बीघा जमीन थी, जिससे वह अपना जीवन यापन कर रही थी। मृतका के देवर सुलतान और कल्याण इस जमीन को उनके नाम किए जाने का दबाव बना रहे थे। इससे उनके बीच विवाद चल रहा था।

मौके पर ही मौत हो गई
शुक्रवार की शाम जब महिला खेत पर काम कर रही थी, इसी दौरान उसके देवर सुलतान, कल्याण, भतीजा बलराम व एक अन्य व्यक्ति वहां आया और कुल्हाडिय़ों से सुनीता पर हमला कर दिया। कुल्हाडिय़ों से हुए हमले में सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई।

सेंवढ़ा अस्पताल भिजवाया गया
घटना की जानकारी मिलते ही डायल 100 सहित टी आई सेंवढ़ा कमलजीत सिंह रंधावा मौके पर पहुंचे तथा मौका मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। रंधावा ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हैं। मामले की पड़ताल की जा रही है। इसके बाद भी एफ आई आर दर्ज की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सेंवढ़ा अस्पताल भिजवाया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो