scriptपड़ोसी ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, गिरफ्तार | rape with minor girl in datia | Patrika News
दतिया

पड़ोसी ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, गिरफ्तार

पड़ोसी ने दस वर्षीय बालिका के साथ किया दुष्कर्म

दतियाJun 27, 2019 / 06:05 pm

Gaurav Sen

पड़ोसी ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, गिरफ्तार

पड़ोसी ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, गिरफ्तार

दतिया। बड़ौनी थाना क्षेत्र के औरीना गांव में एक पड़ोसी ने अपने पड़ोस में रहने वाली दस वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। घटना मंगलवार की शाम की है। पुलिस ने फरियादिया की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्मका मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक औरीना गांव में दस वर्षीय बालिका अपने घर के पीछे थी तभी पड़ोस में रहने वाले भूरा(40)पुत्र नाथूराम अहिरवार ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। मामले की सूचना बालिका ने अपने परिजनों को दी। परिजन उसे लेकर बुधवार की दोपहर बड़ौनी थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें

आधीरात इन दो परिवारों के साथ भयानक काम, महिलाओं की निकली चीख


छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक पकड़ा
भांडेर। छेड़छाड़ के मामले में लगभग तीन साल से फरार चल रहे एक शिक्षक को भांडेर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार को कर लिया। आरोपी ने एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ की थी। शिक्षक को जेल भेज दिया गया है। माध्यमिक कन्या पाठशाला भांडेर में पदस्थ शिक्षक अशोक पुत्र मातादीन राजपूत ने विगत एक नवंबर 2016 को सालोन ए में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ की थी।

यह भी पढ़ें

अकेली रह रही छात्रा से बलात्कार कर दी जान से मारने की धमकी



शिक्षक मूलत: ग्राम खिरिया थाना शाजापुर जिला झांसी उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। शिक्षक का भांडेर में थाने के पास भी मकान है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अशोक आज भांडेर में अपने मकान पर है। इस सूचना पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। शिक्षक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Home / Datia / पड़ोसी ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो