scriptअग्रसेन जयंती पर निकाली शोभायात्रा | agrasen jayanti | Patrika News
बैंगलोर

अग्रसेन जयंती पर निकाली शोभायात्रा

महाराजा अग्रसेन की जयंती पर शनिवार को जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बैंगलोरOct 02, 2016 / 12:00 pm

gaurav khandelwal

agrasen jayanti

agrasen jayanti

दौसा. महाराजा अग्रसेन की जयंती पर शनिवार को जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान प्रतियोगिताओं सहित महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली गई। दौसा में अग्रवाल समाज समिति के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत मेहन्दी, तीन टंाग प्रतियोगिता, कुर्सी व चम्मच दौड़ का आयोजन हुआ। विजेताओं को पारितोषिक दिए गए। बाद में गाजे-बाजे के साथ महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली गई। जो अग्रवाल सेवा सेदन से रवाना होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। रास्ते में जगह पुष्पवर्षा व आरती उतारकर स्वागत किया गया। यात्रा में अग्रवाल समाज के महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान इकाई अध्यक्ष सुनील मित्तल सहित कई जने मौजूद थे। 
लालसोट. अग्रवाल समाज की ओर से शनिवार को अग्रसेन जयन्ती मनाई गई। अग्रवाल सेवा सदन से गाजे-बाजे के साथ अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा निकाली गर्ई। 

यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल पहुंची। समाज के लोगों ने अग्रसेन महाराज की पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा में लक्ष्मीजी, गणेशजी की सजीव झांकी भी सजाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। समाज की ओर से स्नेह मिलन समारोह भी आयोजित किया गया।
 इससे पहले अग्रवाल सेवा सदन में माला की बोली भी लगाई गई। अग्रसेन जयन्ती की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों व प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष जगदीश बंसल, राजेन्द्र गर्ग, गिरीश अग्रवाल, बनवारी लाल, मगन लाल जैन, सीता अग्रवाल, मीनाक्षी गोयल, सतीश ऐरन आदि मौजूद थे।(नि.सं.)
गीजगढ़ . अग्रवाल समाज की ओर से शनिवार को अग्रसेन जयंती मनाई गई। जिसमें सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभात फेरी अग्रवाल धर्मशाला से रवाना होकर नगर परिक्रमा के बाद कार्यक्रम स्थल पहुंची। दोपहर को विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कजोड़ मल सेकड़ा ने कहा कि समाज के लोगों को राजनीतिक व सामाजिक रूप से जागरूक होना चाहिए। शाम को अग्रसेन महाराज की झांकी के साथ जुलूस निकाला गया। इस दौरान राजेन्द्र रामगढिय़ा, भगवान सहाय, मुकेश मंगल, शिवचरण सेकड़ा, राजेश कुमार, जगदीश प्रसाद, महेश मित्तल आदि मौजूद थे। 
मेहंदीपुर बालाजी. अग्रवाल समाज की ओर से शनिवार को अग्रसेन महाराज की जयंती मनाईगई। इस दौरान अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा निकाली गईतथा प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। सुबह 8 बजे टोडाभीम रोड स्थित रूकमणी सेवा सदन से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई शोभायात्रा नगर परिक्रमा करते हुए बस स्टैण्ड स्थित अग्रवाल विश्राम गृह पहुंची। शोभायात्रा का सर्वसमाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। 
इसके बाद आयोजित समारोह में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यकारिणी के चुनाव, गठन तथा प्रसादी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। नगर अध्यक्ष रामस्वरूप, संरक्षक कैलाश गोयल, रामावतार सिंहल, मोहन गर्ग, मंत्री लोकेश गोयल, भवानी शंकर, जीतू अग्रवाल आदि मौजूद थे।
महुवा. यहां अग्रवाल सम्मेलन संस्थान के तत्वावधान में अग्रसेन जयन्ती पर कलश व शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की श्ुारुआत झण्डारोहण से हुई। बाद में महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा व कलश यात्रा निकाली गई। 

जो विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस धर्मशाला पहुंची। भाजपा नगर अध्यक्ष दामोदर साहू के नेतृत्व में शोभायात्रा का स्वागत किया गया। रामनिवास, किशोर टुडियाना, सुनीता, बीना बंसल, मुकेश मित्तल, पुरुषोतम, विमल बंसल , राकेश आदि मौजूद थे। 

Home / Bangalore / अग्रसेन जयंती पर निकाली शोभायात्रा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो