scriptभाजपाइयों ने निकाली कमल संदेश यात्रा | BJP launches Kamal message trip | Patrika News
दौसा

भाजपाइयों ने निकाली कमल संदेश यात्रा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

दौसाMar 03, 2019 / 09:29 am

gaurav khandelwal

dausa bjp

भाजपाइयों ने निकाली कमल संदेश यात्रा

बांदीकुई. भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बाइक यात्रा निकाल कर कमल संदेश दिया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। भाजयुमो अध्यक्ष मनोज टोडवाल ने बताया कि रैली न्यू पेट्रोल पंप सिकन्दरा रोड से शुरू होकर पीडब्लूडी तिराहा, आगरा फाटक, स्टेशन रोड, बसवा रोड होते हुए गिर्राज मैरिज होम पहुॅची।
इस दौरान पूर्व मंंत्री रामकिशोर सैनी , भाजपा सैनिक प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल कसाना, तहसील संयोजक सूबेदार पूरनसिंह उपरेडा, जिला उपाध्यक्ष कैलाश पारीक, जिलामंत्री राजकिशोर बैरवा, किसन सिंह, किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष सुशील कुमार खण्डेलवाल, महामंत्री कैलाश तांबी, प्रमोद व्यास, गोपालसिंह, हवलदार, कमलसिंह, भाजपा आभानेरी मण्डल अध्यक्ष सुमेरसिंह रलावता, गुुढ़ाकटला अध्यक्ष मुनीमसिंह राजपूत, महामंत्री जितेन्द्रसिंह बडग़ुर्जर, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज मुही, सुशील विजय एवं सुरेन्द्र कट्टा मौजूद रहे। (नि.सं.)

लालसोट. भाजपा एवं भाजयुमो के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को कमल संदेश रैली घाटा हनुमान मंदिर से बड़ाया धर्मशाला तक निकाली गई। इसमें दर्जनों की संख्या में मोटरसाइकिल पर कार्यकर्ता झण्डा व दुप्पटा लगाए चल रहे थे।
इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र विस्तारक गोवर्धनसिंह जादौन, विधानसभा संयोजक हरकेश मटलाना, भाजपा नगर अध्यक्ष रवि हाड़ा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रेम चौधरी, ओबीसी प्रकोष्ठ मोर्चा जिलाध्यक्ष रतनलाल सैनी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विनोद कोराका, युवा मोर्चा रामगढ़ पचवारा अध्यक्ष राममनोहर शर्मा, मण्डावरी अध्यक्ष रामराज महावर, शम्भु लाल कुईवाला, भाजपा नगर मंत्री राजेन्द्रदास स्वामी, शंकरलाल मीना नोरंगपुरा, चन्दर मीना, मुकेश संवासा, लल्लू गोल्या, दीपक सेडूलाई, विनोद सोनी, रोशनलाल मीना, पार्षद सोनू शर्मा, सुरेश प्रजापत आदि मौजूद थे।(नि.सं.)

सिकराय. भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र सिकराय की ओर से शनिवार को कमल संदेश मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम बालाहेड़ी ने हरी झंडी व डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गीजगढ़ से रवाना किया। रैली में कार्यकर्ता भारत माता के जयकारे लगाते चल रहे थे।
मंडावर. कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के मण्डल कार्यकर्ताओं ने एक पेट्रोल पंप से गांधी चौक, बस स्टैंड व गांव मंडावर होते हुए सभी कार्यकर्ताओं के साथ रैली का आयोजन किया। इस अवसर पर लोकसभा कार्यक्रम मंडल संयोजक संजय सोलंकी, लोकसभा मंडल संयोजक राजेश प्रजापत, एसटी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष किंग कोंग बागड़ी, सोनू बलाई, अजय झालानी, रामजीत मीणा, रोहिताश, अशोक मीणा, राजेंद्र मीणा, शक्ति केंद्र संयोजक हरिराम मीणा, मंगल राम मीणा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामधन सोलंकी, अमन शर्मा व नमन शर्मा आदि कार्यकर्ता थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो