scriptप्रदेशभर में भाजपा चलाएगी सवस्पर्शी सदस्यता अभियान | BJP will run Surprising Subscription Campaign across the state | Patrika News
दौसा

प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी सवस्पर्शी सदस्यता अभियान

प्रदेशभर में युवा मोर्चे को 5 लाख तथा महिला मोर्चे को 2 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

दौसाOct 29, 2017 / 08:19 pm

gaurav khandelwal

dausa bjp
दौसा. भाजपा की बैठक रविवार को गुप्तेश्वर रोड स्थित एक मैरिज लॉन में आयोजित की गई। इसमें सातों मोर्चों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 1 से 13 नवम्बर तक सर्वस्पर्शी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रदेशभर में युवा मोर्चे को 5 लाख तथा महिला मोर्चे को 2 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। जिले के 25 मंडलों में कैम्प लगाकर तथा घर-घर जाकर नए सदस्य बनाने का आह्वान किया गया। इस कार्य में सहयोग के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, किसान व ओबीसी मोर्चा को भी दायित्व दिए गए।

जिला महामंत्री आलोक जैन ने बताया कि 31 अक्टूबर को सभी मंडलों में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर एकता दौड़ आयोजित की जाएगी। दौसा शहर में सुबह 7 बजे जिला कलक्ट्रेट से पीजी कॉलेज तक दौड़ होगी। बैठक में जिला महामंत्री रामविलास मरियाड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम बंशीवाल, महिला अध्यक्ष उर्मिला जोशी, अल्पसंख्यक मोर्चाअध्यक्ष इब्राहिम एडवोकेट, एससी मोर्चा अध्यक्ष रामेश्वर बंशीवाल, एसटी मोर्चा अध्यक्ष बृजमोहन मीना, किसान मोर्चा अध्यक्ष जयसिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

प्रभारी बनाए


भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उर्मिला जोशी ने बताया कि प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री सुशीला यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यता अभियान के लिए विधानसभावार प्रभारी मनोनीत किए गए। इसमें दौसा तहसील प्रभारी कलावती गुप्ता व ममता विजय, सैंथल निशा नागर, लवाण ललिता शर्मा, बांदीकुई सुमन गुप्ता व कविता महावर, सिकराय में सपना मीना, चंद्रकला गुप्ता, केसी सैनी, लालसोट नीलम सेन, महुवा बीना बंसल को प्रभारी बनाया। इस दौरान प्रदेश कार्यालय मंत्री कृतिका शर्मा, रेखा खण्डेलवाल, कविता घूमणा, गीता सेन, रुकमणी पटवा, बबली झालानी, ललिता जांगिड़ आदि मौजूद थी।
पाटोदिया अध्यक्ष बने


बसवा. कस्बे में गोपालजी के मंदिर में सुरेश पाटोदिया का जस्टिस फॉर छाबड़ा का जिलाध्यक्ष बनाने पर लोगों ने सम्मान किया। पाटोदिया ने कहा कि पूरे जिले में शराब मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर रामकरण सैनी, विष्णु अटोलिया, उपसरपंच पूरण सैनी, बबली सैनी, जगदीश शर्मा नरेन्द्र पंडित आदि मौजूद थे।

Home / Dausa / प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी सवस्पर्शी सदस्यता अभियान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो