scriptतीन छप्परपोश में लगी आग, घरेलू सामान जला | Burnt in three-six-burnt fire, home furnishings | Patrika News
दौसा

तीन छप्परपोश में लगी आग, घरेलू सामान जला

एक मवेशी झुलसा

दौसाMar 24, 2019 / 12:05 pm

Rajendra Jain

Burnt in three-six-burnt fire, home furnishings

तीन छप्परपोश में लगी आग, घरेलू सामान जला

सिकंदरा. देवरी गांव में शनिवार को तीन छप्परपोश घरों हाईटेंशन विद्युत के करंट से आग लग गई। आग की लपटें उठते देख ग्रामीणों ने आसपास से पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आग से छप्परपोश में रखा घरेलू सामान जल गया तथा एक मवेशी झुलस गया। पुलिस ने बताया कि आग से सुखराम बैरवा के तीन छप्परपोश में रखा घरेलू सामान जल गया।
दुर्घटना में तीन जने घायल
सिकंदरा.
जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात को दुब्बी व सिकंदरा चौराहे पर हुई दुर्घटना में एक महिला सहित तीन जने घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुब्बी गांव में दुर्घटना में बाइक सवार रामफूल गुर्जर निवासी रानी का बास व दुब्बी निवासी महिला पार्वती घायल हो गए। इसी प्रकार देर रात सिकंदरा चौराहे पर सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन टक्कर मार दी। जिससे युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां से जयपुर रैफर कर दिया।
टेम्पो पलटा, चार जने घायल
सिकंदरा. दौसा-लालसर मार्ग पर गढ़ गांव में शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें चार जने घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सवारियों से भरा टेम्पो दौसा की ओर जा रहा था। इसी बीच आगे चल रही कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।इससे टेम्पो पलट जाने से उसमें सवार महेश शर्मा, रामनाथ बैरवा निवासी लांका, गीता महावर कारोली व राकेश प्रजापत बहरावण्डा घायल हो गए। महेश व रामनाथ को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। गीता व राकेश का गढ़ पीएचसी में उपचार कराया।
महिला पुलिसकर्मी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मारपीट का मामला
लालसोट. दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत एक महिला पुलिस कर्मी ने अपने अध्यापक पति के खिलाफ मंडावरी थाने मेे मारपीट का मामला दर्ज कराया है। मंडावरी थाने के एएसआई भीखाराम ने बताया कि दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत महिला पुलिस कर्मी ललिता देवी पुत्री रतनलाल निवासी कोठीवाली ढाणी ने अपने पति भांवरा गांव निवासी मनोज कुमार मीना जो कि नई दिल्ली में ही अध्यापक के पद पर कार्यरत है के खिलाफ मामला दर्ज कराया कि उसकी शादी आठ साल पूर्व मनोज कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसका पति उसे परेशान करता था, शुक्रवार दोपहर जब वह अपनी कार से मंडावरी से लालसोट की ओर आ रही थी तो सूरतपुरा के पास उसके पति ने कार में बैठकर उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता की ओर दी गई प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। (नि.प्र.)

Home / Dausa / तीन छप्परपोश में लगी आग, घरेलू सामान जला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो