scriptकुरीतियों को समाप्त करने व बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान | Call to eradicate evils and promote girl child education | Patrika News
दौसा

कुरीतियों को समाप्त करने व बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान

dausa करणी सेना का अभिनंदन समारोह आयोजित

दौसाAug 02, 2021 / 02:11 pm

Rajendra Jain

कुरीतियों को समाप्त करने व बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान

बांदीकुई में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना का अभिनंदन करते राजपूत समाज एवं करणी सेना के पदाधिकारी।

दौसा/बांदीकुई. शहर में राजेश पायलट पीजी कॉलेज के सामने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना एवं उनकी राजस्थान तथा राष्टीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। महिपाल का जसवंत सिंह चौहान एवं पांचों विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों द्वारा स्वागत किया गया।
उन्होंने समाज में बालिका शिक्षा को बढ़ावा व कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान किया। समारोह में दौसा जिले की कार्यकारिणी के जिला संयोजक जसवंत सिंह चौहान,जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के करणी सेना के अध्यक्षों की नव नियुक्ति की गई एवं उनके कार्य भार सौंपे गए। जिसमें दौसा विधानसभा से रिछपाल सिंह बिशनपुरा, लालसोट से रघुवीर सिंह भयपुर,सिकराय विधानसभा से राकेश सिंह बीदंरवाडा,बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के अजय प्रताप सिंह नंदेरा,महवा से युवराज सिंह बदनपुरा को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
समारोह में प्रदेश महासचिव माधव सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह नांगल,जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह चौहान,भंवर सिंह नंदेरा, लोटवाड़ा सरपंच लोकेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह गढ़ जागीर बांदीकुई, वैद्य बलवीर सिंह कुशवाह, सुरेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, गजराज सिंह, शिंभू सिंह, दुर्गा सिंह, गिर्राज सिंह, हनुमान सिंह,भंवर सिंह चौहान मेडी सहित अन्य करणी सेना कार्यकर्ता एवं उपस्थित थे। मंच संचालन गोपाल सिंह बडिय़ाल कलां ने किया।
धीरेन्द्र सिंह गढ़ जागीर बांदीकुई ने आभार जताया। इस दौरान समारोह में आए करणी सेना के राष्टीय अध्यक्ष महिपाल सिंह का परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित अरूण त्रिवेदी, रवि पालीवाल, पालिका उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, पार्षद मुकेश तिवाडी, शशि शास्त्री सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया।
ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर जोर
लालसोट. शहर के परशुराम मंदिर में रविवार को ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। इसमें राजस्थान ब्राह्मण महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गजाधर शर्मा का समाज की ओर से अभिनंदन भी किया गया। बाबूलाल तिवाड़ी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्व सम्मति से नगर अध्यक्ष पद पर दिनेश जोशी को मनोनीत किया गया।
जिलाध्यक्ष ने समाज की एकजुटता पर बल देेते हुए कहा कि हम सबकों को मिलकर समाज उत्थान की दिशा में आगे बढना होगा। बैठक में सर्वसम्मति से शादी मेें दहेज प्रथा को बंद करने, भात की थाली व पगड़ी दस्तूर के नाम पर एक सौ एक रुपए लेने का निर्णय किया गया। विनोद वैद्य,देवत्रया पाठक ,मोहन तिवाड़ी, पूरण शर्मा, रघुनाथ तिवाड़ी ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया।
बैठक में पुरुषोत्तम जोशी, दिनेश तिवाड़ी, नंदकुमार पांखला, राजकुमार शर्मा, सुरेश शर्मा , राधामोहन मिश्रा, लक्ष्मण शर्मा, अभिनव जैमिनी, अजय कुमार हटिका, अश्विनी पांखला, जितेंद्र बोहरा, रवि हाडा, डॉ विनोद कुमार शर्मा, विनीत उपाध्याय रवि हाडा, युवराज कोराका एवं गोविंद बगड़ी समेत कई जने भी मौजूद रहे।

Home / Dausa / कुरीतियों को समाप्त करने व बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो