scriptफिल्मी गीतों पर जमकर डांडिया खनकाए | Dandiya program of Aggarwal Samaj Samiti Dausa | Patrika News
दौसा

फिल्मी गीतों पर जमकर डांडिया खनकाए

Dandiya program of Aggarwal Samaj Samiti Dausa: अग्रवाल समाज समिति दौसा का डांडिया कार्यक्रम

दौसाOct 14, 2019 / 08:50 am

gaurav khandelwal

फिल्मी गीतों पर जमकर डांडिया खनकाए

फिल्मी गीतों पर जमकर डांडिया खनकाए

दौसा. अग्रवाल समाज समिति दौसा का डांडिया कार्यक्रम महिला व युवा मंडल के नेतृत्व में अग्रसेन सेवा सदन में आयोजित किया गया। इसमें समाज के लोगों ने फिल्मी व लोक गीतों पर जमकर डांडिया खनकाए। मुख्य संरक्षक रामेश्वर मित्तल, संरक्षक जेपी अग्रवाल, इकाई अध्यक्ष सुनील मित्तल, महिला अध्यक्ष मीनू मित्तल, युवा अध्यक्ष मनीष नीमूचाणियां, मंत्री विक्की अग्रवाल व महिला मंत्री विनिता मित्तल ने दीप जलाकर शुरुआत की। युवा मंडल द्वारा लक्की ड्रॉ भी निकाले गए।
Dandiya program of Aggarwal Samaj Samiti Dausa


प्रवक्ता दिलीप गुप्ता ने बताया कि बेस्ट किड मिहिका मित्तल, बेस्ट ड्रेस मेल कृष्णा सैकड़ा, फीमेल आयुषी, बेस्टगर्ल पीयू सिंघल, बेस्ट डांस अमिता बजाज, बेस्ट कपल सुनल सिंघल व शालिनी, बेस्ट प्रदर्शन का पुरस्कार साक्षी अग्रवाल को मिला। इस दौरान विजय मित्तल, प्रदीप अग्रवाल, अनीता मंगल, डिम्पल सैकड़ा, रामकिशोर मित्तल, गोविंद राहुवास, मनोज सैकड़ा, राकेश मंगल, डॉ. संजय गोयल, गजानंद गर्ग, अशोक पदमपुरा, निर्मल मित्तल, घनश्याम सिंघल, वंदना आर्य, स्नेहलता आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

डांडिया महोत्सव में थिरकी महिलाएं


बांदीकुई. खण्डेलवाल समाज की ओर से डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने विभिन्न प्रकार की वेशभूषाओं में गुजराती, राजस्थानी एवं फिल्मी गीतों पर डांडिया खनकाए। आयोजन समिति की ओर से महिला, युवती एवं बालिकाओं के अलग-अलग ग्रुप बनाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत संत सुन्दरदास की प्रतिमा एवं अंबे माता के चित्र के समक्ष दीप प्रÓÓवलित कर की।
समाज अध्यक्ष संतोष बडाया, रामगोपाल बिवाल, अशोक तांबी, प्रभुदयाल, महिला अध्यक्ष कलावती व मीना झालानी ने पूजा अर्चना की। महोत्सव में महिला वर्ग में मोहनी गु्रप प्रथम, अहिल्या ग्रुप द्वितीय व देवनी ग्रुप तृतीय, किशोरी गु्रप में वैष्णवी गु्रप, दुर्गा ग्रुप द्वितीय एवं कात्यायनी ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। वहीं बाल गु्रप में शारदा ग्रुप प्रथम, रामकृष्ण गु्रप द्वितीय एवं राधारानी गु्रप तृतीय स्थान पर रहा। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जबकि अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरुस्कार वितरित किए गए। रहा।
निर्णायक मण्डल की भूमिका मंजू तिवाडी, दीपशिखा शर्मा, सीमा अवस्थी व सुनीता वर्मा ने निभाई। समारोह में खण्डेलवाल समाज समिति संरक्षक कैलाशचंद रैला, अध्यक्ष अशोक कुमार बिवाल, महिला अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, उपाध्यक्ष सुनीता देवी, सत्यनारायण , राजेन्द्र तांबी, रामवीर भुखमारिया, नवयुवक मण्डल विनोद घीया, पवन तांबी, कृष्ण कुमार गोलिया, गोरव सेठी, बीना झालानी, सुशील डंगायच व अंजू सेठी ने भी शिरकत की। मंच संचालन नेहा झालानी व पारूल झालानी ने किया। (नि.स.)
Dandiya program of Aggarwal Samaj Samiti Dausa

Home / Dausa / फिल्मी गीतों पर जमकर डांडिया खनकाए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो