8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

snake bite … दौसा. सर्प काटने के बाद झाड़ फूंक के चक्कर मेें युवक की गई जान

खेत में सिंचाई के दौरान सर्प ने काटा, मटलाना गांव का है मामला  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 2 Jun 2023, 5:38 PM IST

snake bite ... दौसा. सर्प काटने के बाद झाड़ फूंक के चक्कर मेें युवक की गई जान

मृतक नवीन (फाइल फोटो)

दौसा. लालसोट क्षेत्र के मटलाना गांव में एक युवक को खेत में सर्प काटने के बाद झाड़ फूंक के चक्कर अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। समय रहते इस युवक को उपचार के लिए चिकित्सालय में पहुंचाया जाता तो इस युवक की जान भी बच सकती थी। जानकारी के अनुसार नवीन (18) पुत्र रामस्वरुप कोली निवासी मटलाना गुरुवार दोपहर को सांझा के खेत पर ज्वार की फसल में सिंचाई करने गया था। इस दौरान एक सर्प ने उसे डस लिया। परिजन उसे झाड़ फूंक के लिए किसी स्थान पर ले गए, लेकिन हालत में कोई सुधार नही होने पर दौसा जिला हॉस्पिटल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। मामले को लेकर मृतक के पिता ने झांपदा पुलिस को एक रिपोर्ट दी है, जिसे पुलिस ने मर्ग में दर्ज कर शुक्रवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुुपुर्द कर दिया है।

पोस्टमार्टम के लिए बाट जोहते रहे परिजन

शुक्रवार सुबह परिजन मृतक के शव के पोस्टमार्टम के लिए लालसोट मोर्चरी जा पहुंचे। इस दौरान झांपदा पुलिस भी जा पहुंची, लेकिन करीब डेढ घंटे बाद चिकित्सक पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे। इसके चलते परिजन पोस्टमार्टम के लिए बाट जोहते रहे। इस बारे में भाजपा जिला महामंत्री हरकेश मटलाना ने कई बार विभाग के अधिकारी को भी फोन कर दिया है, उसके बाद भी यह हाल है, उन्होंने कहा कि यह सरकार की संवेदनहीनता है, उपचार तो क्या मृतक का पोस्टमार्टम भी समय पर नहीं होता है। मटलाना ने बताया कि शाम को शिवसिंहपुरा व दौलतपुरा पीएचसी ले गए, जहां भी कोई चिकित्सक नही मिला। दूसरी ओर शिवसिंहपुरा पीएचसी पर कार्यरत चिकित्सक डॉ. वीरेन्द्र ने बताया उनके पास रात्रि को डेड बॉडी को लेकर पहुंचे थे, सर्प ने युवक को सुबह 11 बजे ही कांट लिया था।

झाड़ फूंक के बजाए सीधे हॉस्पिटल पहुंचे

बीसीएमएचओ डॉ. धीरज शर्मा ने बताया कि सर्प काटने के बाद झाड़ फूंक के बजाए मरीज को लेकर सीधे हॉस्पिटल पहुंचे। क्षेत्र के सभी सरकारी हॉस्पिटल में एंटी स्नेक वीनेम इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। पोस्टमार्टम में देरी के लिए नोटिस दिया जाएगा। दौलतपुरा में बिल्डिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते पोस्टमार्टम लालसोट कराना पड़ता है। दूसरी ओर दौलतपुरा सीएचसी पर गुरुवार को सर्प काटने का कोई मरीज नही पहुंचा है। सूचना मिलते ही चिकित्सक को भेज दिया गया था। देरी व सीएचसी पर चिकित्सक नहीं मिलने का आरोप निराधार है।