scriptदौसा : फंदे से झूल देवर-भाभी ने की आत्महत्या | Dausa: Dewar-sister-in-law commits suicide by hanging | Patrika News
दौसा

दौसा : फंदे से झूल देवर-भाभी ने की आत्महत्या

पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपे

दौसाJun 22, 2020 / 07:47 pm

Mahesh Jain

दौसा : फंदे से झूल देवर-भाभी ने की आत्महत्या

दौसा : फंदे से झूल देवर-भाभी ने की आत्महत्या

लवाण.(दौसा). Dausa: Dewar-sister-in-law commits suicide by hangingथानान्तर्गत ग्राम पंचायत शेरसिंह रजवास के गांव पीपल्या में रविवार रात को देवर-भाभी ने अलग-अलग कमरे में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को उतार जिला चिकित्सालय में भिजवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद परिजन बार-बार बेसुध हो रहे थे।
थाना प्रभारी प्रेमलता ने बताया कि मृतका विधवा गन्नीदेवी (25) व देवर हरकेश (26) अविवाहित था। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। मामले की जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का पता लग सकेगा।
बड़ी बहन के साथ खाया था भोजन
मृतका की बड़ी बहन मीना देवी ने बताया कि उन दोनों बहनों ने रात को साथ-साथ भोजन करने के बाद सिलाई कार्य किया था। टीवी देखकर वह अपने कमरे में सोने चली गई। देवर भी अपने कमरे में पहले ही सो गया था।
सुबह 6.60 बजे तक कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर बाद जाली से देखा तो महिला कमरे में फंदे से झूलती मिली, वहीं दूसरे कमरे में देवर भी फंदे से लटकता दिखाई दिया।
पति की करंट से हो गई थी मौत

मृतका के सात वर्षीय पुत्र भी है। जो घटना से अनभिज्ञ पड़ौसी के ब’चों के साथ खेलने में व्यस्त था। ब’चे को तो पता ही नहीं था कि उसकी मां भी हमेशा के लिए पिता की तरह छोड़कर चली गई। मृतका के पति राजू की छह साल पहले करंट से मौत हो गई थी। जब बालक सात माह का ही था। तब सिर से पिता का साया उठ गया और अब सात वर्ष बाद मां भी छोड़ कर चली गई।
किसान सेवा केन्द्र में करती थी कार्य
पुलिस के अनुसार मृतका की शादी वर्ष 2012 में हुई थी। वर्ष 2016 में शादी के सात-आठ माह बाद ही ग्राम पंचायत पर स्थित किसान सेवा केन्द्र पर कम्प्यूटर व रोकड़ का लेखा-जोखा का काम करती थी।
दौसा : फंदे से झूल देवर-भाभी ने की आत्महत्या

Home / Dausa / दौसा : फंदे से झूल देवर-भाभी ने की आत्महत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो