scriptसंतुलन बिगडऩे से महिला कुएं में गिरी | Due to a balance, the female has fallen into well | Patrika News
दौसा

संतुलन बिगडऩे से महिला कुएं में गिरी

बांदीकुई अस्पताल में दम तोड़ा

दौसाApr 24, 2019 / 07:58 pm

Rajendra Jain

Due to a balance, the female has fallen into well

संतुलन बिगडऩे से महिला कुएं में गिरी

गुढ़ाकटला. ग्राम पंचायत मुही के गांव राजवास में बुधवार एक महिला संतुलन बिगड़ जाने के कारण कुएं में गिर गई। जिसे बाहर निकालकर गंभीर अवस्था में बांदीकुई के सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ग्राम पंचायत मुही के राजवास गांव में सीता सैनी (25) पत्नी प्रकाशचन्द्र सैनी शाम साढ़े पांच बजे खेत पर बने पानी का टैंक भरने के लिए कुएं पर पाइप जोड़ रही थी। इस दौरान संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह कुएं में गिर गई। जिसे देख समीप खड़ी अन्य महिलाएं चिल्लाई तो मौके जमा ग्रामीणों ने करीब एक घण्टे की मशक्कत के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला। जहां से बांदीकुई के सामुदायिक चिकित्सालय में लाया गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सांड के तीन पैर काटे, पशु चिकित्सा टीम ने किया उपचार
कुण्डल.
ग्राम पंचायत कालोता के खड़का गांव में अज्ञात जने ने एक सांड के तीन पैर काटकर घायल कर दिया। लहूलुहान हालात में पड़े सांड की सूचना पर कुण्डल पशु चिकित्सक टीम ने पहुंच उपचार किया। राकेश सैनी ने बताया कि पिछले चार दिन से एक आवारा सांड खड़का बस स्टैण्ड पर पड़ा था। अज्ञात व्यक्ति ने उसके तीन पैरों पर कुल्हाडी या अन्य किसी धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि घायल होने के कारण वह उठने में असक्षम था। ग्रामीण उसे चारा और पानी डाल रहे है। सूचना पर पशु चिकित्सक रमेश मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलावस्था में पड़े सांड का उपचार किया। ग्रामीणों ने बताया कि यदि कुण्डल, खड़का, सिण्डोली, भेड़ोली, कालोता सहित आस-पास के गांवों में एक गोशाला खोल दी जाए गोवंश को दुर्दशा से बचाया जा सकता है।
बन्दरों के हमलों से नागरिक आक्रोशित
लालसोट. शहर में लाल मुंह के बन्दरों का आतंक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। बन्दरों का झुण्ड आए दिन लोगों पर हमला कर घायल करता रहता है। नगरपालिका प्रशासन भी इस और ध्यान नहीं दे रहा है। मंगलवार शाम जवाहरगंज में हेमराज पंसारी पर बन्दरों ने हमला कर दिया। उनके पैर के अंगूठे में भारी चोट आई। वे गिर भी गए। नागरिकों ने बन्दरों के आतंक एवं हमले की घटना पर रोष जताते हुए प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है। (नि.सं.)

Home / Dausa / संतुलन बिगडऩे से महिला कुएं में गिरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो