scriptईंट भट्टे के धराशायी होने से पांच श्रमिक दबे | Five workers buried due to the collapse of brick kilns | Patrika News
दौसा

ईंट भट्टे के धराशायी होने से पांच श्रमिक दबे

Five workers buried due to the collapse of brick kilns: ग्रामीणों ने बाहर निकालकर राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया।

दौसाSep 06, 2020 / 07:13 pm

gaurav khandelwal

ईंट भट्टे के धराशायी होने से पांच श्रमिक दबे

ईंट भट्टे के धराशायी होने से पांच श्रमिक दबे

बांदीकुई. उपखण्ड क्षेत्र के चीमापुरा गांव के समीप निर्माणाधीन ईंट भट्टा रविवार शाम धराशायी होने से पांच श्रमिक दबकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने बाहर निकालकर उन्हें राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया।

Five workers buried due to the collapse of brick kilns

जानकारी के अनुसार चीमापुरा में एक ईंट भट्टे का निर्माण किया जा रहा है। इसमें करीब 121 फीट ऊंचाई तक निर्माण कार्य भी हो गया। अचानक कार्य के दौरान भट्टा गिर गया। इसमें सलमान, खुर्शिद, कुशरान, इकबाल एवं शहनाज दबकर घायल हो गए। अचानक धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को निकालकर चिकित्सालय पहुंचाया। (ग्रामीण)
Five workers buried due to the collapse of brick kilns

व्यापार मंडल कार्यकारिणी गठित


बांदीकुई. महासंघ व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक काठ ने रविवार को कार्यकारिणी घोषित की है। इसमें संरक्षक घनश्याम झालानी व अनिल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल झालानी, निलेश कट्टा, महामंत्री मक्खन नीलोज व अमन झालानी को मनोनीत किया गया।
इसी प्रकार उपाध्यक्ष प्रकाश माठा, संतोष बड़ाया, विकास अग्रवाल, बनवारीलाल वर्मा, अशोक सैनी, पवन सोनी, अनिल रावत, मनोज टोडवाल, सत्नारायण पाटोदिया, सुशील खटोडिया, महेंद्र दैमन, राजेंद्र विजयवर्गीय, पंकज डंगायच, कौशल ठठेरा, कोषाध्यक्ष पीयूष झालानी, सह कोषाध्यक्ष चेतन अग्रवाल, संगठन मंत्री राजेंद्र अग्रवाल, रमेश भुखरिया, श्यामसुंदर गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, महेंद्र गोयल, महेश ताम्बी, विकास छाबड़ा, आलोक गर्ग, अतुल गुप्ता, जगमोहन शर्मा, मेघेश जैन, ऋषि फतेहपुरिया, सुरेश गोयल, नर्सिंग सैनी, सुरेश शाहरा, मनोज जैन व अनुराग जैन को मनोनीत किया गया

विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में विधायक गजराज खटाना, कानूनी सलाहकार एडवोकेट आनंद शर्मा, मंत्री विपिन शर्मा, दुलीचंद हलवाई, रोशन लोहिया, दीपक गोयल, संजय झालानी, अन्ना सोनी, सुरेंद्र सेठी, सुनील जैन, गोविंद महरवाल,राजेंद्र सांवरिया, नरेंद्र सिंह नरूका, सुरेंद्र महावर, नरेंद्र सिंह नरूका सुरेंद्र महावर, गिर्राज सैनी, अशोक शर्मा चेतन अग्रवाल, ट्विंकल महावर, ओमप्रकाश विजय, प्रकाश सेन एवं प्रचार मंत्री लवली सोनी सत्तू शाहरा व मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा को मनोनीत किया गया। इनके कार्यकारिणी में &6 सदस्य को शामिल किया गया। (प.सं)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो