scriptVideo: करंट से गंडरावा सरपंच के पति की मौत, सास झुलसी | Video: Gandrawa Sarpanchs husband dies | Patrika News
दौसा

Video: करंट से गंडरावा सरपंच के पति की मौत, सास झुलसी

गंडरावा सरपंच पति की रविवार को करंट लगने से मौत हो गई तथा उनकी सास झुलस गई।

दौसाSep 17, 2017 / 09:14 pm

Pawan

sikandra news

sikandra news

सिकंदरा. सिकंदरा थाना इलाके में गंडरावा सरपंच पति की रविवार को करंट लगने से मौत हो गई तथा उनकी सास झुलस गई। पुलिस के अनुसार मृतक के चाचा अगावली निवासी जगनलाल मीणा ने मर्ग में मामला दर्ज कराया कि उनका भतीजा गोवर्धन (30) पुत्र बद्री मीणा रविवार सुबह खेत में पानी के लिए मोटर चलाने गया था। इसी दौरान करंट लग गया। बचाने के प्रयास में गोवर्धन की मां उगंती देवी भी झुलस गई।
ग्रामीणों ने दोनों को झुलसी अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां पर चिकित्सकों ने गोवर्धन को मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि मृतक गोवर्धन गंडरावा सरपंच छोटी देवी का पति है। हादसे के बाद परिवार के लोग विलाप कर बेसुध हो गए।

पंचायत सचिव निलंबित


लालसोट. जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने निजामपुरा ग्राम पंचायत के सचिव को निलम्बित कर दिया है। सीईओ राजेन्द्र सिंह कविया ने आदेश जारी कर बताया कि निजामपुरा ग्राम पंचायत के सचिव कैलाशचंद मीना के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित करते हुए राजस्थान सिविल सेवा नियम 1958 के नियम 13 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय पंचायत समिति दौसा रहेगा। (नि.प्र)
ट्रोला पलटा, चालक व खलासी घायल


दुब्बी. राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर कैलाई गांव के देवनारायण मन्दिर के सामने रविवार दोपहर में ट्रोला पलट जाने से चालक व खलासी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सिकन्दरा से थनागाजी प्लाईवुड का सामान लेकर जा रहे ट्रोले के सामने अचानक गाय आ गई।उसे बचाने के चक्कर में ट्रोला बीच सड़क पलट गया। सामान दूर तक बिखर गया।
इसमें ट्रोला चालक उदयभान मीना व खलासी मनीष मीना निवासी गोपालपुरा घायल हो गए। कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हुआ। टोल क्रेन ने ट्रोले को साइड में कर यातायात सुचारू कराया। घायल को टोल एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल सिकन्दरा भिजवाया गया।

महिला घायल


राजकीय उप स्वास्थ्य केन्द्र दुब्बी के सामने रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला गभ्भीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार दौसा से सिकन्दरा की ओर पति के साथ रामपती देवी (50) बाइक पर जा रही थी। तभी किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गिरकर घायल हो गई। महिला को टोल एम्बुलेस से दौसा भिजवाया गया।

Home / Dausa / Video: करंट से गंडरावा सरपंच के पति की मौत, सास झुलसी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो