scriptबालिकाएं होती हैं देवी का स्वरूप- महंत | Girls are the form of goddess- Mahant | Patrika News
दौसा

बालिकाएं होती हैं देवी का स्वरूप- महंत

Girls are the form of goddess- Mahant….. 525 छात्राओं को किया प्रोत्साहित

दौसाSep 30, 2019 / 11:32 am

Rajendra Jain

बालिकाएं होती हैं देवी का स्वरूप- महंत

मेहंदीपुर बालाजी में बालिका की पूजा कर आशीर्वाद लेते महंत किशोरपुरी।

मेहंदीपुर बालाजी. आस्थाधाम के बालाजी मंदिर मे शारदीय नवरात्र पर महंत किशोरपुरी के सानिध्य में घट स्थापना हुई। महंत निवास पर जनसेवा शिविर लगाकर स्कूली छात्राओं को देवी स्वरूप मानकर पूजा की। इस दौरान छात्राओं को जरूरत की सामग्री दी गई। महंत किशोरपुरी ने 525 कन्याओं को देवी स्वरूप मानते हुए पूजा कर आशीर्वाद लिया। कन्याओं को तेल की सीसी, मिश्री की प्रसादी, मोदक की प्रसादी, वस्त्र, बर्तन व दक्षिणा दी। महंत ने कहा कि कन्याओं में देवी का रूप होता है। ऐसे में कन्या का बाल विवाह नहीं करना चाहिए। बाल विवाह का घोर पाप लगता है। बच्ची की शादी 18 वर्ष होने के बाद करने की प्रेरणा दी।
इस दौरान मंहत ने मां भगवती अलग अलग रूपों की जानकारी देते हुए आराधना का महत्व बताया। बालाजी का पंचामृत अभिषेक कर सोने का चोला पहनाया व छप्पन भोग की झांकी सजाई। बालाजी की महाआरती में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं की कतार लग गई। इस अवसर पर मंदिर के भीतरी भाग को भी आकर्षक रूप देकर सजाया गया।

150 प्रतिभाएं सम्मानित
दौसा. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से क्षत्रिय युवा मंथन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भावगतसिंह एवं प्रदेशाध्यक्ष राजेशसिंह करकडी ने सरकारी सेवा में चयनित, खेल प्रतिभाओं एवं विभिन्न कक्षाओं में 70 से 95 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली करीब 150 प्रतिभाओं को सम्मानित किया।इस दौरान आरक्षण की मुहिम को लेकर विरोध-पत्र तैयार किया गया। आयोजनकर्ता रघुनाथसिंह बाढ़ ने बताया कि एक निश्चित दिन पूरे देश में राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टरों को सौंपा जाएगा।इस मौके पर समेरसिंह, उत्तमसिंह, नटवरसिंह, जयवीरङ्क्षसह, जितेन्दसिंह, संग्रामसिंह एवं रिछपालसिंह आदि मौजूद थे। मंच संचालन लोकेन्द्रसिंह ने किया।
राज्य स्तर पर पुरस्कृत हुए शिक्षकों का किया सम्मान
दौसा. पुरस्कृत शिक्षक फोरम की ओर से राज्य स्तर पर सम्मानित शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान कुलदीप शर्मा, संतोष स्वर्णकार, महेन्द्र शर्मा, डॉ. हरसहाय मीना, रामजीलाल बोहरा, लक्ष्मणसिंह गुर्जर, राजेन्द्र कुमार शर्मा आदि का सम्मान किया गया। इस दौरान प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, जल संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं आत्मरक्षा आदि पर चर्चाकी गई।
वहीं सरकार की ओर से 200 वर्गमीटर निशुल्क आवास एवं रोडवेज किराए में छूट पर आभार जताया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक डॉ. प्रेमवती शर्मा, डीईओ प्रारम्भिक रामप्रसाद बैरवा, सीबीईओ लवाण बृजेश कुमार शर्मा, शिक्षाविद् बनवारीलाल बड़ाया, फोरम अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, लल्लूराम शर्मा, इन्दु कुमार शर्मा, भौंरीलाल मीना, महेश कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

Home / Dausa / बालिकाएं होती हैं देवी का स्वरूप- महंत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो