scriptसम्मान पाकर खिल उठे बालिकाओं के चेहरे | Girls' faces blossomed with respect | Patrika News
दौसा

सम्मान पाकर खिल उठे बालिकाओं के चेहरे

International Girl’s Day….. अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस

दौसाOct 12, 2019 / 01:29 pm

Rajendra Jain

सम्मान पाकर खिल उठे बालिकाओं के चेहरे

सम्मान पाकर खिल उठे बालिकाओं के चेहरे

दौसा. अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिलेभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। विद्यालयों में बालिकाओं को संस्था प्रधान सहित अन्य जिम्मेदारियां निभाने का मौका मिला। प्रधानाचार्य की सीट पर चयनित छात्रा को बैठाया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई। यह सम्मान पाकर बालिकाएं खुशी से झूम उठी।
International Girl’s Day….राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंगवाड़ा में प्रधानाचार्य लक्ष्मणप्रसाद मीना ने छात्रा निकिता परिहार को सीटपर बैठाया। अन्य बालिकाओं ने भी शिक्षण कार्यकिया। ओमसाईं पब्लिक स्कूल में छात्रा प्रियंका मीना द्वारा गतिविधियों का संचालन किया गया। सीबीईओ राजाराम मीना, एसीबीईओ रामनारायण मीना, एनआर बालोत, अभय सक्सेना आदि ने पौधारोपण किया। श्रीसंत सुंदरदास राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। प्राधिकरण सचिव रेखा वधवा ने बालिकाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की शपथ भी दिलाई।
International Girl’s Day…. श्रीअग्रसेन पब्लिक स्कूल में बालिका दिवस पर संस्कार की शिक्षा दी गई। निदेशक सुनील मित्तल ने बताया कि प्रिंसिपल की सीट पर बालिकाओं को बैठाया।
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधीचौक में अन्तरर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मेधावी छात्रा नगमा बानो को विद्यालय की प्राचार्य व एवं प्रत्येक कक्षा से दो-दो मेधावी छात्राओं को शिक्षण कार्य के लिए नियुक्त किया गया। संस्था प्रधान सीमा मीना ने अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं को संबोधित किया एवं आज के विद्यालय संचालन के लिए बालिकाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। बालिकाओं को स्लोगन, एकांकी, अपनी पसन्द की रोल मॉडल के बारे में व हाथ की छाप हस्ताक्षर अभियान के बारे में जागरूक किया। मंच का संचालन छोटी लाल शर्मा ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में व्याख्याता सीमा कुमारी, रेणु मीना, सुगना मीना, सतीश चन्द्र गुप्ता, किशन लाल मीना, अनीता शर्मा, रीता शर्मा, मोहन लाल शर्मा, गायत्री शर्मा, सुनीता शर्मा, बृज बिहारी खण्डेलवाल, मंजू शर्मा, प्रतिभा शर्मा, तारा देवी आदि ने विचार व्यक्त किए। राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सैंथल में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस दौरान बालिकाओ को अपनी शक्ति को समझने एवं तरासने का अवसर प्रदान किया गया। वहीं बालिका शक्ति अलिखित, अविरल गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्रा प्रीति शर्मा को प्रधानाचार्य एवं आरती सैन को विद्यालय प्रभारी का दायित्व दिया। प्रधानाचार्य रामावतार शर्मा ने बालिकाओं को प्रधानाचार्य पद के बारे में बारीकी से जानकारी देकर विद्यालय संचालन करवाया। अन्य बालिकाओं को पे्ररित किया। इससे छात्राएं आत्मविश्वास से लबरेज नजर आई। सभी ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मालियान में बालिकाओं ने स्कूल संभाली। संस्था प्रधान अभय सक्सेना ने बताया कि चित्रकला, नृत्य, नाटक, पोस्टर आदि प्रतियोगिता हुई। कांग्रेस नेता विनोद भंडारी ने बालिका दिवस का महत्व बताया। इसी तरह रामावि उदावाला में भी बालिकाओं ने प्रशासनिक व शैक्षिक कार्य संपादित किए।
International Girl’s Day….. बांदीकुई . राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऊनबड़ागांव में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राकेश जाकड़ ने कहा कि बालिका दिवस का मुख्य उददेश्य महिला सशक्तिकरण व उनके अधिकार प्रदान करने में मदद करना है। छात्रा कविता सैनी को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनाया गया। 13 छात्राओं ने शिक्षण कार्य कराया। निबंध प्रतियोगिता में 106 छात्राओं ने भाग लिया। इसी प्रकार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बाढ़बिशनपुरा में भी बालिका दिवस मनाया गया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बाढ़ बिशनपुरा में बालिका अंजली कुमावत ने स्कूल का संचालन किया।शिक्षकों ने बालिका दिवस का महत्व बताया। (ए.स./नि.सं.)
गुढ़ाकटला . राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भांवता-भांवती में प्रधानाचार्य का दायित्व छात्रा मनीषा मीणा को मिला। अन्य छात्राओं को भी विभिन्न दायित्व मिले। राजकीय माध्यमिक विद्यालय महुखुर्द में बालिका दिवस पर मीना मंच का अध्यक्ष खेलंता योगी व गार्गी मंच अध्यक्ष अंजली बैरवा को बनाया गया। प्रधानाध्यापक जलसिंह मीणा ने बालिका शिक्षा पर बल दिया।
International Girl’s Day….. गुढ़लिया-अरनिया . राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कीरतपुरा में अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शुक्रवार को बालिका शक्ति-अलिखित अविरल के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्रा सुमन गुर्जर को प्रधानाध्यापक के रूप में बनाकर सीट पर बैठाया। खेलकूद, कविता, स्लोगन आदि प्रतियोगिता हुई। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में कक्षा 5 से 8 तक के 28 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुढ़लिया में छात्रा शानू शर्मा को प्रधानाचार्य बनाकर बालिका दिवस मनाया गया। कार्यवाहक संस्था प्रधान प्रमोद कुमार गुप्ता आदि थे। इसी प्रकार राजकीय उमावि प्रतापपुरा में भी प्रधानाचार्य विश्राम कुण्डारा के सान्निध्य में छात्रा दिवस मनाया गया।
मानपुर . राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं ने प्रधानाचार्य व अध्यापक बनकर शिक्षण कार्य कराया। राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विधालय में छात्रा भावना शर्मा व सीनियर स्कूल में भी छात्राओं ने ही विद्यालय का संचालन किया।
International Girl’s Day….. सिकंदरा . जेडी पब्लिक स्कूल सिकंदरा में बालिका दिवस मनाया गया। निदेशक मुथरेश कसाना ने कृषिका सिंह गुर्जर को अपनी सीट पर बैठाया। इसी प्रकार संतोष पब्लिक स्कूल रायपुरा में निदेशक रमेशचंद शर्मा ने 12वीं कक्षा की छात्राओं को स्कूल मैनेजमेंट के गुर सिखाए।
गढ़ोरा. कस्बे की राउमावि में प्रधानाध्यापिका विमलेश चौधरी ने बालिका हर्षिता शर्मा को कुर्सी पर बैठाया। छात्राएं अध्यापक बनी।
गीजगढ़. बहरावण्डा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्रा पूजा शर्मा ने विद्यालय में लीडरशिप की। प्रधानाचार्य जौहरीलाल मीणा ने बालिका दिवस का महत्व बताया।
मंडावर. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य प्रवीण लता मीणा की अध्यक्षता में बालिका दिवस मनाया गया। छात्रा ललिता सैनी को प्रिंसिपल बनाया गया। इसी प्रकार कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक दिन के लिए प्रिंसिपल कविता सैनी बनी। जटवाड़ा में संचालित केरियर एकेडमी विद्यालय में छात्रा तनीषा बैरवा को दायित्व दिया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोट में छात्रा मुस्कान को प्रधानाचार्य हजारीलाल मीणा ने उनकी कुर्सी पर बैठाया।
International Girl’s Day….. सिकराय . राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिकराय में पूजा गुर्जर को प्रधानाचार्य की सीट पर बैठाकर दायित्व बताया गया। प्रधानाचार्य सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि बालिका दिवस पर पूरा स्कूल बालिकाओं ने संभाला। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी बालिका दिवस मनाया गया।

Home / Dausa / सम्मान पाकर खिल उठे बालिकाओं के चेहरे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो