प्रदेश के चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीना ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले को ही बूस्टर डोज मिलेगी। कोरोना के नए वेरियंट से पूरे विश्व में चिंता बनी हुई है। कोरोनो की दोनों डोज सभी को लगवानी चाहिए, इससे कोविड से सुरक्षा रहेगी। उन्होंने कहा कि बालको की वैक्सीन भी देश में शीघ्र ही आने वाली है। जिससे हमारे देश के बालक भी सुरक्षित होंगे।
मंत्रीजी हमारे साथ चलो, आपको हकीकत दिखानी है…
चिकित्सा मंत्री को महिलाओं ने सुनाई पीड़ा
लालसोट. मंत्रीजी आप हमारे साथ चलो, आपको हमारे क्षेत्र की हकीकत दिखानी है। पानी निकासी नहीं होने से रोड पर जमा कीचड़ व गंदे पानी के बीच से उन्हें गुजरना पड़ रहा है। कोई सुनने वाला नहीं है। प्रदेश के चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीना को रविवार को करीब एक दर्जन महिलाओं ने रोककर अपनी पीड़ा को कुछ तरह व्यक्त किया।
रविवार को जब चिकित्सा मंत्री एक कार्यक्रम में शामिल होकर जब अपने वाहन में बैठने लगे तो वहां गणेश कॉलोनी एवं हनुमान वाटिका कालोनी की महिलाएं भी जा पहुंची। इस दौरान हेमा, मंजू, कविता, कृष्णा, सन्तोष, पलक, राजकुमारी, आभा एवं रामपति समेत कई महिलाओं ने बताया कि पानी निकासी नहीं होने से वे गंदे पानी व कीचड़ के बीच से बदतर हालत से गुजरने को मजबूर है। महिलाओं की पीड़ा सुनकर उन्होंने कहा कि आज उन्हें आवश्यक मीटिंग के लिए कोटा जाना है, उनकी समस्या का शीघ्र ही उचित निदान कर दिया जाएगा। मौके पर मौजूद पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश मिश्र ने महिलाओंं को बताया कि रोड निर्माण के टेंडर हो चुके हैं। शीघ्र ही काम चालू होगा और उनकी परेशानी का स्थायी समाधान होगा। मंत्री के जाने के बाद महिलाओं ने बताया कि वार्ड 17 व 22 के बीच से गुजर रहे मार्ग पर हालात बदतर है, उन्हे मंदिर जाने के लिए गंदे पानी से गुजरना पड़ता है। नालियां टूटी है, कीचड़ भरा हुआ, कोई सुनने वाला नहीं है, नगर पालिका में भी जाने पर उन्हें भगा दिया।
लालसोट के नवजीवन हॉस्पिटल में केथ लैब का फीता काटकर उद्घाटन करते चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीना।