scriptतेज अंधड़ के साथ बारिश, आड़ी पड़ी फसलें | Heavy rains, stubborn crops | Patrika News
दौसा

तेज अंधड़ के साथ बारिश, आड़ी पड़ी फसलें

Heavy rains, stubborn crops: बदला मौसम का मिजाज

दौसाMar 02, 2020 / 09:09 am

gaurav khandelwal

तेज अंधड़ के साथ बारिश, आड़ी पड़ी फसलें

तेज अंधड़ के साथ बारिश, आड़ी पड़ी फसलें

दौसा. जिलेभर में शनिवार रात अचानक मौसम का मिजाज बदला। तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। कई जगह अंधड़ के कारण खेतों में किसानों की फसलें आड़ी पड़ गई। हालांकि कई जगह फसलों में बरसात से फायदा भी हुआ। जिलेभर में शनिवार दिनभर तो मौसम साफ रहा, लेकिन देर शाम रात करीब ९ बजे से तेज हवा चलना शुरू हो गई। इसके बाद कहीं हल्की तो कहीं मध्यमगति की बारिश हुई। बारिश के साथ हवा चलने से गेहंू, जौ की फसल आड़ी पड़ गई। किसानों की फसलें आड़ी पडऩे से उनमें कई जगह काफी नुकसान हो गया। रविवार को दोपहर में धूप खिली।
Heavy rains, rain, stubborn crops

किसानों की बढ़ गई चिंता


जिलेभर में रात को ज्योंही तेज हवा चलना शुरू हुआ, उसी के साथ अपनी फसलों की सुरक्षा को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई। खेतों में इस वक्त सरसों की फसल की कटाई चल रही है। वहीं जौ की फसल पकने के लिए पीली पड़ रही है। गेहूं की फसलों में भी पानी दिया जा रहा है। हवा चलने के साथ ही किसानों की चिंता बढ़ गई कि कहीं फसल बर्बाद नहीं हो जाए। कई जगह सरसों की खेतों में कटी हुई फसल भीग गई। किसानों का कहना है कि जिन किसानों ने खेतों में फसल को काट कर पटक रखा है उसमें नुकसान की आशंका है।
चने में फायदा


जिले में इस समय रबी की फसलों में गेहूं व जौ में पानी भराया जा रहा है, लेकिन जिन इलाकों में पानी की कमी है वहां किसानों ने चने की फसलों की बुवाई कर रखी है। इस वर्ष बिना पानी वाले इलाकों में चने की बम्पर पैदावार है। अब चने में फली आने लग गई है। इस समय चने की फसलों को पानी की जरूरत है। रात को हुई बारिश चने की फसलों के लिए रामबाण साबित हुई है। किसानों ने बताया कि श्यालावास से लेकर दौसा तक, लवाण इलाके में बिना पानी वाले इलाकों में पानी की कमी के कारण चने की बुवाई की है। इस बारिश से अब चने की बम्पर पैदावार होने की उम्मीद है।
Heavy rains, rain, stubborn crops

Home / Dausa / तेज अंधड़ के साथ बारिश, आड़ी पड़ी फसलें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो