आईजी ने दौसा सर्किल क्षेत्र के कोतवाली थाना, सदर, महिला व सैंथल थानों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस की कमियां और अच्छाइयों की रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक को सौंपी जाएगी, ताकि आगामी योजना तैयार की जा सके। हर महकमे में सुधार की गुंजाइश होती है, पुलिस में भी सुधार की गुंजाइश है। उन्होंने लंबित मामले में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी मामले दर्ज होते हैं, उनका शीघ्र से शीघ्र निस्तारण किया जाए।