scriptराजस्थान में बाराती और दुल्हन पक्ष के रिश्तेदारों में झगड़ा, शादी में मच गया बवाल | Patrika News
दौसा

राजस्थान में बाराती और दुल्हन पक्ष के रिश्तेदारों में झगड़ा, शादी में मच गया बवाल

Dausa News: राजस्थान के दौसा जिले में बाराती और दुल्हन पक्ष के रिश्तेदारों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।

दौसाMay 12, 2024 / 10:16 am

Santosh Trivedi

Dausa News Today: लालसोट (दौसा) । रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र के सिसोदिया गांव के पास बाराती और दुल्हन पक्ष के रिश्तेदारों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। ऐसे में वाहनों के शीशे टूट गए। घटना में तीन बाराती और दुल्हन पक्ष का एक रिश्तेदार घायल हो गया।

पथराव में कार और बस के शीशे टूटे

रामगढ़ पचवारा थाना अधिकारी बुद्धि प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को लवाण थाना क्षेत्र के पिपलिया चैनपुरा गांव में 6 घरों में 12 लड़कियों की शादी थी। एक घर में सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर थाना अंतर्गत तारनपुर गांव से दो लड़कों की बारात आई थी, जिसमें दुल्हन पक्ष के रिश्तेदार और बारातियों में झगड़ा हो गया।
दोनों तरफ से हुए पथराव में कार और बस के शीशे भी टूट गए। बारातियों ने रामगढ़ पचवारा थाने में पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी दी, लेकिन किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया। घायलों का रामगढ़ पचवारा अस्पताल में उपचार कराया गया।

विदाई के बाद रास्ते में भिड़े

जानकारी के अनुसार बारात की विदाई के वक्त कुछ बाराती और दुल्हन पक्ष के रिश्तेदार में कहासुनी हो गई। इस दौरान बारातियों ने दुल्हन पक्ष के रिश्तेदार डूंगरपुर निवासी मुकेश की पिटाई कर दी। बाद में मुकेश ने अपने साथियों के साथ बारातियों का पीछा किया। शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे सिसोदिया गांव में दोनों पक्षों में पथराव हो गया।

Hindi News/ Dausa / राजस्थान में बाराती और दुल्हन पक्ष के रिश्तेदारों में झगड़ा, शादी में मच गया बवाल

ट्रेंडिंग वीडियो