scriptलालसोट….पालिका चुनाव में 65 निर्दलीय प्र्रत्याशियों ने ठोकी ताल | Lalsot .... 65 independent contestants thrashed in municipal elections | Patrika News
दौसा

लालसोट….पालिका चुनाव में 65 निर्दलीय प्र्रत्याशियों ने ठोकी ताल

अधिकांश वार्डों में त्रिकोणीय व बहुकोणीय मुकाबलेदो ही वार्डों में होगी आमने-सामने की टक्कर

दौसाDec 03, 2020 / 09:48 pm

Rajendra Jain

लालसोट....पालिका चुनाव में 65 निर्दलीय प्र्रत्याशियों ने ठोकी ताल

लालसोट….पालिका चुनाव में 65 निर्दलीय प्र्रत्याशियों ने ठोकी ताल

लालसोट (दौसा). नगर पालिका चुनावों में इस बार बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशियों के चुनावी मैदान में टिके रहने से दोनो दलों में बैचनी भी शुरू हो गई। पालिका चुनावों में इस बार 35 वार्डों में शेष रहे कुल 134 प्रत्याशियों में 65 निर्दलीय प्रत्याशी हैं। इन निर्दलीयों में बड़ी संख्या में कांग्रेस व भाजपा के बागी शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में निर्दलीय प्र्रत्याशियों के चुनावी मैदान में टिके रहे से इन्होंने चुनावी घमासान को और अधिक रोचक बना दिया है।
दोनों ही दलों के प्रत्याशियों व नेताओं ने अब चुनावी गणित को बनाए रखने के लिए अन्य रणनीतियों पर भी मंथन शुरू कर दिया है।
35 वार्डों में मात्र वार्ड 7 व वार्ड 10 में ही कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर है, जबकि शेष 33 वार्डों में त्रिकोणीय व बहुकोणीय मुकाबला होगा। सर्वाधिक 8 प्रत्याशी वार्ड 17 में हैं। वार्ड एक में 3 , वार्ड दो में 3 , वार्ड तीन में 4 ,वार्ड चार में 3 , वार्ड पांच में 4 , वार्ड छह में 4 , वार्ड सात में 2 , वार्ड आठ में 3 , वार्ड नौ में 6 , वार्ड दस में 2, वार्ड ग्यारह में 4, वार्ड बारह में 5, वार्ड तेरह में 4, वार्ड चौदह में 4, वार्ड पन्द्रह में 4, वार्ड सौलह में 3, वार्ड सतरह में 8 , वार्ड अठ्ठराह में 4, वार्ड उन्नीस में 5, वार्ड बीस में 3 , वार्ड इक्कीस में 3, वार्ड बाईस 7, वार्ड तेईस 3, वार्ड चौबीस में 4, वार्ड पच्चीस में 3 , वार्ड छब्बीस में 4, वार्ड सत्ताईस में 3, वार्ड अठ्ठाईस में 3, वार्ड उनतीस में 3, वार्ड तीस में 3, वार्ड इकत्तीस में 4, वार्ड बत्तीस में 4, वार्ड तेतीस में 3, वार्ड चौतीस में 5 एवं वार्ड पैंतीस में 4 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

चुनावी मैदान में सास- बहू आमने-सामने
नगर पालिका चुनावों के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब कई वार्डों में रोचक चुनावी मुकाबले भी होने की उम्मीद है। शहर के वार्ड 14 में पूर्व पालिका उपाध्यक्ष गायत्री उपाध्याय कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान उतरी है। इसी वार्ड से उनकी ही पुत्र वधू शिखा उपाध्याय भी कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में है। वहीं दूसरी ओर शिखा उपाध्याय के पति विनीत उपाध्याय भी वार्ड 28 से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे है। जबकि विनीत उपाध्याय की चाची भी शिखा वार्ड 15 से चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी हैं।

Home / Dausa / लालसोट….पालिका चुनाव में 65 निर्दलीय प्र्रत्याशियों ने ठोकी ताल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो