scriptनगरपालिका आम चुनाव … महुवा में दोपहर एक बजे तक 66 .65 फीसदी मतदान | Municipal general election....66.65 percent voting till 1 pm in Mahuva | Patrika News
दौसा

नगरपालिका आम चुनाव … महुवा में दोपहर एक बजे तक 66 .65 फीसदी मतदान

66.65 percent voting till 1 pm in Mahuva. – नगरपालिका आम चुनाव 2019

दौसाNov 16, 2019 / 01:55 pm

Rajendra Jain

नगरपालिका आम चुनाव ... महुवा में दोपहर एक बजे तक 66 .65 फीसदी मतदान

मतदाताओं की कतार

महुवा. नगरपालिका चुनाव के लिए शनिवार को कस्बे में शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। दोपहर एक बजे तक एक बजे तक 66 .65 फीसदी मतदान हो चुका है। इधर पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा है।
Municipal General Election ….66.65 percent voting till 1 pm in Mahuva…. मतदान करने के लिए सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की कतार लगना शुरू हो गई थी। सुबह आठ बजे तक मतदान की गति धीमी थी, लेकिन बाद में मतदाता घरों से निकले और मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की कतार लग गई। इधर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चाक चौबंद था। चुनाव में जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई थी, वे प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी मतदान बूथों का जायजा ले रहे थे। इधर मतदान बूथों के बाहर पार्षद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी एवं उनके समर्थक आने वाले मतदाताओं को उनके पक्ष में रिझा रहे थे।

Municipal general election….66.65 percent voting till 1 pm in Mahuva…. इन वार्डों में इतने है मतदाता
पालिका के वार्ड 1 में 642, 2 में 710,3 में 704, 4 में 798, 5 में 744, वार्ड 6 में 372, 7 में 692, 8 में 582, 9 में 709 एवं वार्ड 10 में 594 मतदाता हैं। इसी प्रकार वार्ड 11 में 648, 12 में 636, 13 में 604, 14 में 647, 15 में 621, 16 में 484, 17 में 617, 18 में 767, 19 में 650, 20 में 617, 21 में 556, 22 में 787, वार्ड 23 में 779, 24 में 607 एवं वार्ड 25 में 664 मतदाता हैं।
चेयरमैन के लिए है महिला ओबीसी आरक्षित
नगरपालिका शहरी क्षेत्र के 25 वार्डों में कुल 16 हजार 222 मतदाता है। नगरपालिका चेयरमैन की सीट ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में कुल 173 प्रत्याशियों में से 77 महिला प्रत्याशी मैदान में है। जबकि 96 पुरुष प्रत्याशी मैदान में हैं। महिलाओं के लिए 8 वार्ड आरक्षित हैं। ऐसे में मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। क्योंकि वार्ड 5 व 10 ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। वार्ड 13 अनुसूचित जाति महिला व वार्ड 12,16,17,20 व वार्ड 21 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं, लेकिन चेयरमैन की सीट हथियाने के लिए कांग्रेस व भाजपा ने कुछ सामान्य वार्डो में भी ओबीसी महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। जबकि 7725 महिला मतदाता हैं।

Home / Dausa / नगरपालिका आम चुनाव … महुवा में दोपहर एक बजे तक 66 .65 फीसदी मतदान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो