scriptपपलाज माता के दर पहुंची सीएम, खुशहाली की कामना | Papalaj mata's rate reached CM, wish for prosperity | Patrika News
दौसा

पपलाज माता के दर पहुंची सीएम, खुशहाली की कामना

सीएम को माता का चित्र भेंट किया

दौसाSep 21, 2018 / 10:42 am

Rajendra Jain

papalaj-mata-s-rate-reached-cm-wish-for-prosperity

पपलाज माता के दर पहुंची सीएम, खुशहाली की कामना

लालसोट. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार दोपहर करीब सवा बारह बजे उपखण्ड के खटूंबर गांव में बनाए गए हेलीपेड पर पहुंची। वहां से करीब पांच किमी की दूरी कार में तय करने के बाद पपलाज माता मंदिर परिसर में उन्होंने करीब आधा घंटे तक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की।
उन्होंने माता के चरणों में आगामी चुनावों में भाजपा का दुबारा परचम लहराने व प्रदेश में खुशहाली की कामना की। मंदिर के पुजारी रामकिशन मीना ने सीएम को माता का चित्र भी भेंट किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में ही मौजूद लांगड़ा बाबा के मंदिर पर भी पूजा की। मुख्यमंत्री केे साथ मंदिर परिसर में मंत्री बाबूलाल वर्मा, राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना, संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र मीना एवं मूर्ति देवी मीना ने भी पूजा की।
महिला कॉलेज खोलने का भरोसा
नांगल राजावतान. मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को उपखण्ड मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं नें पपलाज माता की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया।सीएम ने नांगल राजावतान में महिला खोलने खोलने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विकास में कोई कमी नहीं आने दी। थाने के समीप हाईकोर्ट के नाम से जाने जाने वाली भूमि पर बने गेट से लेकर अन्दर तक जाने के लिए 1.86 लाख की सड़क निर्माण, दो करोड़ का एनिकट निर्माण होने से क्षेत्र का विकास होगा। मुख्यमंत्री ने मीन भगवान मंदिर पहुंचकर मीन भगवान की पूजा अर्चना कर दर्शन किए। राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना, सिकराय विधायक गीता वर्मा, डॉ. महेश शर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष केके सोनी, डॉ. शिवदयाल शर्मा, फैलीराम मीना, प्यारीवास सरपंच ओमप्रकाश मीना, मण्डल अध्यक्ष गैंदीलाल मीना, राजेन्द्र सोनी, विनोद शर्मा, मुकेश ठीकरिया आदि मौजूद थे। मुख्यमंत्री को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।भीड़ पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।
एक जने की कटी जेब
मुख्यमंत्री के जैसे ही हेलीपेड पर पहुंचने के बाद उमड़ी भीड़ में प्यारीवास निवासी भाजपा कार्यकर्ता लल्लूराम मीना की जेब में रखे करीब छह हजार नकद, मोटरसाइकिल की आरसी, दो एटीएम कार्ड सहित अन्य दस्तावेज पार हो गए। मीना ने इसकी थाने में सूचना दी।

Home / Dausa / पपलाज माता के दर पहुंची सीएम, खुशहाली की कामना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो