8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने की विवाह स्थलों की जांच, कोरोना नियमों की पालना के निर्देश

संचालकों को कैमरे व गार्ड लगवाने की दी हिदायत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 23 Nov 2020, 8:18 AM IST

पुलिस ने की विवाह स्थलों की जांच, कोरोना नियमों की पालना के निर्देश

दौसा. विवाह स्थल पर कोविड की पालना की जांच करती कोतवाली थाना पुलिस।

दौसा. विवाह स्थलों में कोविड-19 गाइड लाइन की पालना करने व सुरक्षा इंतजामों को लेकर पुलिस ने जांच-पड़ताल की। साथ ही संचालकों को कैमरे व गार्ड लगवाने की हिदायत दी।
कोतवाली थाना प्रभारी सुगन सिंह ने विवाह स्थलों के संचालकों को पत्र देकर बताया कि कोविड व शादी समारोह के सीजन के मद्देनजर बुकिंग करने वाले व्यक्तियों को पाबंद करें कि दुल्हन की ज्वैलरी, नकदी आदि सभी सामानों की सुरक्षा जिम्मेदारी से करें। शादी के सीजन में चोर गिरोह सक्रिय हो जाते हैं तथा मौका पाकर वारदात कर देते हैं। ऐसे में विवाह स्थल में सभी प्रमुख स्थानों, वाहन पार्किंग को कवर करते हुए अच्छी गुणवत्ता के नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित करें।
पार्किंग स्थल व मुख्य द्वार पर 4-5 गार्ड भी लगाए जाएं तथा संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाए। समारोह की नियमानुसार सूचना देकर सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क आदि का ध्यान रखा जाए। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर कंट्रोल रूम के नंबर 100, कोतवाली पुलिस थाना 01427-230006 तथा 8764529501 पर सूचित किया जाए। गाइड लाइन की पालना नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

मास्क नहीं पहनने वालों से वसूला जुर्माना
पुलिस ने चलाया अभियान
लालसोट. कोरोना संक्रमण की रफ्तार को काबू में करने के लिए रविवार को शहर में लालसोट पुलिस ने अभियान चलाकर जुर्माना वसूली की कार्रवाई भी की। थाना प्रभारी राजवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि शहर के बस स्टैण्ड, अशोक सर्किल समेत कई इलाकों में पुलिस ने अभियान के दौरान मास्क नही पहनने पर पांच जनों से जुर्माना वसूला तथा चार वाहनों के खिलाफ मोटर व्हिकल एक्ट के तहत कार्रवाई की। इस दौरान एएसआई कैलाश मीना,लक्ष्मणचंद एवं हैड कांस्टेबल चंदनसिंह समेत कई पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।

करंट से नंदी की मौत
मानपुर. धूलकोट गांव में शनिवार रात को करंट की चपेट में आने से एक नंदी की मौके पर ही मौत हो गई. रविवार सुबह ग्रामीणों ने सिंगल फेस के ट्रांसफार्मर के नीचे एक नंदी को पड़ा देख घटना के बारे में पता लगा। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत निगम के कर्मचारियों को सिंगल फेस के ट्रांसफार्मर के पोल में करंट आने की सूचना देने के बाद भी ठीक नहीं किया गया। इससे आवारा पशु नंदी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने शीघ्र ही करंट आने की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।