scriptVideo: रैली निकालकर राहुल गांधी का पुतला जलाया | Rahul Gandhis effigy burnt by rally | Patrika News

Video: रैली निकालकर राहुल गांधी का पुतला जलाया

locationदौसाPublished: Oct 13, 2017 09:10:29 pm

Submitted by:

gaurav khandelwal

भाजपा महिला मोर्चा ने किया विरोध-प्रदर्शन

Rahul Gandhi
दौसा. भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर रैली निकालकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला जलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उर्मिला जोशी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने नेहरू गार्डन से गांधी तिराहे पर नारे लगाकर रैली निकाली। तिराहे पर राहुल गांधी का पुतला जलाया।
इसके बाद जिला कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। इसमें बताया कि राहुल गांधी ने महिलाओं के बारे में गुजरात दौरे पर अभद्र टिप्पणी की है। उन्होंने गांधी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाईकरने की मांग की। इस दौरान कलावती गुप्ता, निशा नागर, रेणुका शर्मा, सरोज शर्मा, कल्पना भारद्वाज, सुमित्रा चौधरी, सपना मीना, शशि जैमनी, भाजपा महामंत्री आलोक जैन, ललिता शर्मा, मनोहर, यामिन खां सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
एकजुट होने का आह्वान


लालसोट. भाजपा नगर व देहात मंडल कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को बड़ाया धर्मशाला में आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेता पं. नृसिंह प्रसाद बोहरा को श्रद्धांजलि दी। इस मौैके पर पूर्व मंत्री वीरेन्द्र मीना, पालिकाध्यक्ष जगदीश सैनी, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी, मांगीलाल मीना, सीतादेवी शर्मा, बाबूलाल हाडा, शंभू पुरोहित, महेन्द्र जैन, जगदीश जैली, ओमप्रकाश गुप्ता, कन्हैयालाल मीना, सुनील खांडल, बलराम बैरवा,बाबूलाल, सत्यनारायण , गंगाधर सैनी, रतनलाल, रामफूल सैनी समेत कई वक्ताओं ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया। (नि.प्र.)
पालिका कार्यालय पहुंच जताया विरोध


बांदीकुई. शहर में रोडलाइट व सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर शुक्रवार को छात्रों ने छात्रसंघ अध्यक्ष इन्द्रजीतसिंह प्रभाकर के नेतृत्व में नगरपालिका कार्यालय के मुख्य द्वार पर नारे लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद पालिका उपाध्यक्ष मनोज पटेल को ज्ञापन सौंप समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि दीपावली का त्योहार नजदीक है। शहर में सार्वजनिक स्थल एवं तिराहे-चौराहों पर गंदगी के ढेर लगे हैं। गंदगी के कारण लोग बीमार हो रहे हैं।

वहीं शहर में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। पुरानी रोडलाइटों को हटा दिया गया है और नई रोडलाइटें अभी तक नहीं लगाई। इससे शहर के लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने राजेश पायलट राजकीय महाविद्यालय के सामने स्थित नाले की भी सफाई कराए जाने की मांग की। इस दौरान सतवीरसिंह, लखन पोषवाल, ज्ञानसिंह, रामराज, आशीष, विनोद गुर्जर, छात्रनेता खुशीराम गुर्जर, राधेश्याम, हंसराज बैंसला आदि थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो