13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics : खुद को भी वोट नहीं कर सके वैभव, ना मिला पिता गहलोत या परिवार का वोट, जानें क्या है वजह?

ना वैभव खुद को ही वोट दे सके और ना ही पिता गहलोत या उनके परिवार के सदस्यों का ही उन्हें वोट मिल सका।

2 min read
Google source verification
lok sabha election 2024 jalore sirohi seat

जालोर-सिरोही लोकसभा सीट पर एक दिलचस्प स्थिति देखने को मिली। यहां भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम तो वोट करने पहुंचे, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत को अपने मताधिकार का प्रयोग जोधपुर में करना पड़ गया।

lok sabha election 2024 jalore sirohi seat

वैभव के साथ ही उनके पिता व पूर्व सीएम अशोक गहलोत और परिवार के अन्य सदस्यों का भी वोट जालोर-सिरोही में नहीं होकर जोधपुर में ही पड़ा।

lok sabha election 2024 jalore sirohi seat

ऐसे में ना वैभव खुद को ही वोट दे सके और ना ही पिता गहलोत या उनके परिवार के सदस्यों का ही उन्हें वोट मिल सका।

lok sabha election 2024 jalore sirohi seat

गौरतलब है कि गहलोत और वैभव सहित उनका पूरा परिवार कई वर्षों से जोधपुर में ही रह रहा है।

lok sabha election 2024 jalore sirohi seat

पूर्व में हुए लोकसभा-विधानसभा चुनावों में ये परिवार यहीं से अपने मताधिकार का प्रयोग करता आया है।

lok sabha election 2024 jalore sirohi seat

लेकिन इस बार वैभव की सीट जोधपुर से बदलकर जालोर-सिरोही करने से ये दिलचस्प स्थिति बन गई।