scriptकार-ट्रेलर में हुई जोरदार भिड़ंत, दो की हुई दर्दनाक मौत, दो जने गंभीर घायल | road accident Death of two peopal | Patrika News
दौसा

कार-ट्रेलर में हुई जोरदार भिड़ंत, दो की हुई दर्दनाक मौत, दो जने गंभीर घायल

पुलिस ने मृतकों के शवों को महुवा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

दौसाJan 26, 2019 / 11:15 pm

abdul bari

accident

कार-ट्रेलर में हुई जोरदार भिड़ंत, दो की हुई दर्दनाक मौत, दो जने गंभीर घायल

दौसा
दौसा के महुवा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां हाईवे 21 पर पाटोली गांव के समीप एक कार और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई जिसमें दो जनों की मौत हो गई और दो जने घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया।
बड़ी संख्या में ग्रामीण महुवा अस्पताल पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी राजेंद्र सिंह शेखावत थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इधर पुलिस ने मृतकों के शवों को महुवा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार मृतक नरेंद्र पुत्र रघुवीर निवासी दांतली व क्यापुर निवासी युवक की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण महुवा अस्पताल पहुंचे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो