scriptएसबीआई के कर्मचारियों ने नेहरू पार्क में चलाई झाडू | SBI employees sweep in Nehru Park | Patrika News
दौसा

एसबीआई के कर्मचारियों ने नेहरू पार्क में चलाई झाडू

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया दौसा के कर्मचारियों व अधिकारियों ने महात्मा गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया।

दौसाOct 02, 2017 / 08:22 am

gaurav khandelwal

dausa sbi
दौसा. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया दौसा के कर्मचारियों व अधिकारियों ने महात्मा गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया। सुबह सात बजे से ही कर्मचारी नेहरू पार्क में सफाई करने जुट गए। अभियान की शुरुआत नगर परिषद सभापति राजकुमार जायसवाल ने की। इस दौरान कचरे को झाडू लगाकर एकत्र किया गया तथा पात्र में डाला गया। खरतपवार हटाई। कार्य की व्यवस्ता के बावजूद बैंककर्मियों के इस अभियान की पार्क में मौजूद लोगों ने सराहना की।
बांदीकुई डाक विभाग की ओर से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत रविवार को पर्यटन स्थल आभानेरी की चांदबावड़ी एवं हर्षद माता मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डाक विभाग के निदेशक दुष्यंत मुदगल एवं जयपुर ग्रामीण अधीक्षक सत्यनारायण सैनी ने की। भाजपा नेता बाबूलाल शर्मा ने कहा कि स्वच्छता एवं पौधारोपण पुनीत कार्य हैं। इस दौरान हर्षद माता मंदिर परिसर में उगे जंगली पौधे एवं घास की खरपतवार की गई। वहीं चांदबावड़ी की सीढिय़ों की झाडू से सफाई की गई। दो दर्जन से अधिक पौधे लगाकर सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए। इस दौरान राजेन्द्र कुमार मीणा, रवि पालीवाल, राजेन्द्रसिंह गुर्जर, कमलेश तिवाड़ी, युवा नेता पंकज इंदौरिया, मनीष मिश्रा, अंकुश बोहरा, पवन शर्मा, नवनीत मिश्रा, दीपक व्यास एवं अनिल शर्मा ने भी अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
इसी प्रकार रेलवे की ओर से भी स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर लोको मंदिर के समीप सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अशोक भैरवाल ने बताया कि अभियान की शुरुआत सहायक मण्डल यांत्रिक अभियंता मनोज छाबड़ा ने की। इस दौरान वेण्डर, सफाई कर्मी एवं रेलकर्मियों से प्लेटफार्म सहित लोको मंदिर के आस-पास सफाई कर कचरे का निस्तारण किया। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक चेतराम मीणा, सीटीआई मोहनलाल मेहरा, लोको पर्यवेक्षक भवानीसिंह गुर्जर आदि थे।

वृद्ध कल्याण दिवस मनाया


दौसा. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं सोसियल डवलपमेंट सोसायटी के सहयोग से अन्तरराष्ट्रीय वृद्ध कल्याण दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी संतोष गोयल ने कहा कि हमें बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उनके अनुभवों से अपने जीवन को आत्मसात करना चाहिए। इस दौरान 41 वृद्धजनों को चश्मा, छड़ी, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके स्वास्थ्य की जांच कर दवाई वितरित कर रोडवेज के पास भी बनाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब के प्रान्तीय अध्यक्ष मनोहरलाल गुप्ता ने की।
इस दौरान अखिल भारतीय वाल्मीकि नवयुवक संघ प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र चांवरिया, डॉ.ओपी बंसल, रमेशचन्द्र झाला, ऋषभ शर्मा, भगवानसहाय वर्मा, मुन्नालाल डाण्डोरिया ने भी विचार व्यक्त किए। प्राधिकरण की ओर से गठित विधिक जागरुकता टीम सदस्य रामप्रकाश सैनी एवं द्वारकाप्रसाद मीना ने वृद्वजनों को विधिक जानकारी से अवगत कराया। इस मौके पर राधेश्याम रैगर, गिर्राजप्रसाद मीना, सुनीता बैरवा, द्वोपती बैरवा, चन्द्रकान्ता महावर, विपन डण्डोरिया, लालू पटूना, राकेश नकवाल आदि मौजूद थे।
सोसायटी अध्यक्ष विमला देवी एवं सचिव प्रेमचन्द राणा ने सभी आगन्तुकों का आभार जताया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक राजेन्द्रसिंह गुर्जर ने समाज कल्याण सप्ताह के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Home / Dausa / एसबीआई के कर्मचारियों ने नेहरू पार्क में चलाई झाडू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो