scriptशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए से निकला धुआं, रेल प्रशासन में हड़कम्प | Shatabdi Express trains run out of smoke from the wheels | Patrika News
दौसा

शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए से निकला धुआं, रेल प्रशासन में हड़कम्प

www.patrika.com/rajasthan-news

दौसाJul 29, 2018 / 07:36 am

gaurav khandelwal

shatabdi express

शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए से निकला धुआं, रेल प्रशासन में हड़कम्प

बांदीकुई. दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए से सुबह धुआं निकलने से स्थानीय रेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। घटना का पता गार्ड को ट्रेन के स्टेशन यार्ड में पहुंचने पर धुआं निकलता दिखाई देेन पर लगा। सूचना पर स्थानीय रेलकर्मियों ने मौके पर पहुंच अग्निशमन यंत्र से आग बुझाकर एवं मरम्मत करके ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9.40 बजे दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन यार्ड पहुंची तो गार्ड को धुआं निकलता दिखाई दने पर रेलवे स्टेशन प्रशासन को सूचना दी। आनन-फानन में रेलकर्मियों ने मौके पर पहुंच मरम्मत कार्य किया।

इसके चलते यह ट्रेन करीब दस मिनट खड़ी रही। इसके बाद 9.50 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इससे यात्रियों को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ी। हालंाकि रेल प्रशासन इसे एक रूटीन प्रक्रिया होना बता रहा है।

रेल सूत्रों के मुताबिक ट्रेन को धीमी करते समय ब्रेक लगाने पर कई बार जाम हो जाते हैं। पहियों में ब्रेक के बीच रबर लगा होता है। ऐसे में ब्रेक जाम होने पर पहियों की रगडऩ से रबर गर्म हो जाता है। इससे धुआं निकलना शुरू हो जाता है। यदि समय रहते घटना का पता नहीं लगे हादसे की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

सड़क हादसों में दो की मौत


महुवा. राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पीपलखेड़ा गांव के समीप शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक जने की मौत हो गई। बालाहेड़ी चौकी पुलिस ने बताया कि पीपलखेड़ा गांव निवासी समयसिंह गुर्जर उर्फ निहाल पुत्र गंगासहाय गुर्जर अपने खेत की रखवाली कर घर लौट रहा था। इस दौरान भरतपुर की ओर से आ रहे किसी वाहन उसे टक्कर मार दी। महुवा अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

कुण्डल. दौसा-बांदीकुई मार्ग पर कार की चपेट में आने से खोर्रा कलां गांव की सिंगल की ढाणी निवासी हेमलता (8) पुत्री नरेन्द्र बैरवा की मौत हो गई। मौत के बाद ग्रामीणों ने राजमार्ग पर ब्रेकर की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मुकेश ठीकरिया, गिर्राज मोहलाई आदि ने बताया कि सात दिन में ब्रेकर व मृतका के परिजनों को सहायता नहीं मिली तो प्रदर्शन किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो