scriptजिंदगी  का सवाल है-ड्यूटी के साथ मास्क सिल रही महिला पुलिसकर्मी | She News: Life is a question - female policemen masks with duty | Patrika News
दौसा

जिंदगी  का सवाल है-ड्यूटी के साथ मास्क सिल रही महिला पुलिसकर्मी

पहले तो सुरक्षा में दिनभर ड्यूटी पर तैनाती, फिर कोरोना वायरस को मात देने के लिए मास्क बनाने का कार्य। यह अनूठी पहल बांदीकुई पुलिस थाने में कार्यरत आधा दर्जन पुलिसकर्मी कर रही हैं।

दौसाMar 30, 2020 / 07:37 pm

Mahesh Jain

शी न्यूज: जिंदगी  का सवाल है-ड्यूटी के साथ मास्क सिल रही महिला पुलिसकर्मी

शी न्यूज: जिंदगी  का सवाल है-ड्यूटी के साथ मास्क सिल रही महिला पुलिसकर्मी

बांदीकुई (दौसा). पहले तो सुरक्षा में दिनभर ड्यूटी पर तैनाती, फिर कोरोना वायरस को मात देने के लिए मास्क बनाने का कार्य। यह अनूठी पहल बांदीकुई पुलिस थाने में कार्यरत आधा दर्जन पुलिसकर्मी कर रही हैं।
एएसआई कुसुम, हैड कांस्टेबल पवन, कास्टेबल ऊषा, सोनू एवं सरोज मशीनें लगाकर मास्क बनाने में जुटी हुई हैं। बाजार से कपड़ा खरीदकर 4 से 5 घण्टे मास्क निर्माण कार्य में ड्यूटी के बाद समय दे रही हैं। उन्होंने बताया कि देश हित में काम करने में मन में खुशी की अनुभूति होती है। मास्क तैयार कर इन जरुरतमंदों को वितरित कर सावचेत भी किया जा रहा है। उन्होंने संदेश दिया है कि घरेलू महिलाएं भी मास्क बनाकर सहभागीदारी निभा सकती हैं।
जरुरतमंदों को राशन सामग्री वितरित
गुढ़लिया-अरनिया. श्याम मित्र मण्डल भेडोली की ओर से सोमवार को असहाय व जरुरतमंदों को राशन सामग्री वितरित की गई। इसके अलावा कोलवा, नीमाली, गुढ़लिया क्षेत्र में भी राशन सामग्री वितरित की गई। गुढ़लिया पंचायत शिक्षा अधिकारी सुनीता मीणा व अलका शर्मा सिण्डोली ने 70 मास्क बनाकर वितरित किए। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी सियाराम शर्मा, प्रधानाध्यापक राजेन्द्र शर्मा, राजेश लाटा, संग्रामसिंह व गोपाल प्रजापत भी मौजूद थे।
शी न्यूज: जिंदगी का सवाल है-ड्यूटी के साथ मास्क सिल रही महिला पुलिसकर्मी

Home / Dausa / जिंदगी  का सवाल है-ड्यूटी के साथ मास्क सिल रही महिला पुलिसकर्मी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो