scriptराज्य स्तरीय बालिका खो-खो प्रातियोगिता का आगाज: दौसा का दिल जीतकर जाएं खिलाड़ी-एसपी चूनाराम जाट | State-level girl Kho-Kho debut: Debating the heart of Dausa, the playe | Patrika News
दौसा

राज्य स्तरीय बालिका खो-खो प्रातियोगिता का आगाज: दौसा का दिल जीतकर जाएं खिलाड़ी-एसपी चूनाराम जाट

– ध्वज चढ़ाकर की प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत

दौसाSep 22, 2018 / 05:35 pm

Mahesh Jain

राज्य स्तरीय बालिका खो-खो प्रातियोगिता का आगाज

राज्य स्तरीय बालिका खो-खो प्रातियोगिता का आगाज: दौसा का दिल जीतकर जाएं खिलाड़ी-एसपी चूनाराम जाट

दौसा. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केन्द्र की 63वीं राज्य स्तरीय खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज रामकरण जोशी स्कूल के खेल मैदान में शनिवार को हुआ। इस दौरान राज्य की 33 जिलों की टीमों के बैण्ड की स्वर लहरियों के बीच रंग-बिरंगे झण्डे के साथ मार्चपास्ट करने से माहौल खेलमय हो गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। आज के प्रतिद्वंदी खिलाड़ी राज्य की टीम में साथ खेल सकते हैं। ऐसे में खिलाड़ी मैच जीते या हारे, लेकिन दौसा का दिल जीतकर अवश्य जाएं।

इस दौरान एसडीओ डॉ. गोवर्धनलाल शर्मा, उपसभापति वीरेन्द्र शर्मा, लायन्स क्लब अध्यक्ष मनोहरलाल गुप्ता, थ्रीडी सांइस एकेडमी निदेशक प्रमोद शर्मा, समाजसेवी रामस्वरूप सैन, अग्रवाल समाज समिति दौसा अध्यक्ष सुनील मित्तल आदि ने भी खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई की। अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सरितादेवी ने की। प्रतियोगिता की औपचारिक शुरूआत एसपी ने ध्वज चढ़ाकर की। इससे पहले स्मृति चिह्न भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। बेरोदा की छात्राओं के नन्ही सी चिडिय़ा-आंगन में आई की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। इस मौके पर एडीईओ मनीषा शर्मा, बीईईओ बृजमोहन गुप्ता, शारीरिक शिक्षक संघ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल गुरू, कमलेश त्रिवेदी, मुकेश गौड़, सुरेन्द्रसिंह गुर्जर आदि मौजूद थे। मंच संचालन कमला शर्मा ने किया। प्रतियोगिता संयोजक माधुरी गुप्ता ने सभी का आभार जताते हुए आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
66 टीमों की एक हजार छात्राएं ले रही हैं हिस्सा
प्रतियोगिता में राज्य के 33 जिलों की 17 एवं 19 आयु वर्ग की 66 टीमों में करीब एक हजार छात्राएं भाग ले रही हैं। इस दौरान 56 लीग, 12 सुपर लीग एवं 12 नॉक आउट मुकाबले होंगे। इसके लिए रामकरण जोशी स्कूल में 8 ग्राउंड तैयार किए गए हैं। शनिवार दोपहर दो बजे से 15 मैच खेले गए। विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शारीरिक शिक्षक एवं अन्य स्टाफ प्रतियोगिता के सफल संचालन में जुटे हुए हैं।
गर्मी से मिली राहत
नांगल राजावतान. उपखण्ड मुख्यालय सहित आसपास के गांव चूडिय़ावास, अभयपुरा, छारेड़ा, प्यारीवास, मानपुरिया, कानपुरा, मलवास आदि में शनिवार को सुबह से रिमझिम बारिश का दौर दोपहर तक चला। रुक- रुक कर हुई बारिश व मौसम सुहावना रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
राज्य स्तरीय बालिका खो-खो प्रातियोगिता का आगाज

Home / Dausa / राज्य स्तरीय बालिका खो-खो प्रातियोगिता का आगाज: दौसा का दिल जीतकर जाएं खिलाड़ी-एसपी चूनाराम जाट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो