52 हजार की नकदी व हजारों रुपए का सामान जला
लालसोट. सवांसा गांव मेें घाटी उपर वाली ढाणी मेंं दो छप्परपोश में अज्ञात कारणोंं से आग लगने से 52 हजार की नकदी व हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गए। पुलिस के अनुसार आग में कमली देवी पत्नी हरिराम माली के दो छप्परपोश में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसके चलते 52 हजार की नकदी, दस चारपाई, छह बोरी मूंगफली, दो बोरी तिल, एक एलईडी टीवी,मोबाईल फोन, आटा चक्की, पंखे समेत हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग पर ग्रामीणों ने काबू पाने का भरकस प्रयास किया, लेकिन बाद में मौके पर पहुंच कर दमकल ने आग पर काबू पाया। आग की जानकारी मिलने पर तहसीलदार भरोसीलाल जाटव, लालसोट पुलिस एवं हल्का पटवारी भी मौके पर पहुंचे और नुकसान की रिपोर्ट तैयार की।