8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हजारों श्रद्धालुओं का इंतजार होगा खत्म, मंगलवार से खुलेगा मेहंदीपुर बालाजी मंदिर

कोरोना एडवाइजरी के मद्देनजर मंदिर प्रशासन ने की तैयारियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Mahesh Jain

•

Updated: 23 Nov 2020, 5:57 PM IST

हजारों श्रद्धालुओं का इंतजार होगा खत्म, 24 नवंबर से खुलेगा मेहंदीपुर बालाजी मंदिर

हजारों श्रद्धालुओं का इंतजार होगा खत्म, मंगलवार से खुलेगा मेहंदीपुर बालाजी मंदिर

मेहंदीपुर बालाजी. पूर्वी राजस्थान का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए मंगलवार से खुल जाएगा। दौसा जिला कलक्टर पीयुष समारिया ने श्रीबालाजी महाराज घाटा मेहन्दीपुर बालाजी मंदिर के सचिव के आग्रह पर मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोलने की अनुमति जारी कर दी है। मंदिर प्रबंधन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।


जन-जन की आस्था का केंद्र मेहंदीपुर बालाजी मंदिर मार्च में लगाए गए कोरोना लॉकडाउन के समय से ही बंद चल रहा था। ऐसे में कस्बे के सभी व्यवसाय ठप होने के कारण लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया था। अब 8 माह बाद मंदिर खुलने की सूचना से श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय व्यवसायियों के चेहरों पर खुशी की झलक है।


बालाजी महाराज मंदिर प्रबंधन ने बताया कि मंदिर के खुलने पर श्रद्धालुओं से कोरोना गाइडलाइन की कढ़ाई से पालना करवाई जाएगी। बिना मास्क एवं सेनेटाइजर के किसी भी श्रद्धालु को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही श्रद्धालु खड़े रहेंगे। मंदिर में प्रसाद, फूल माला, घंटी बजाने पर प्रतिबन्ध रहेगा तथा आरती के छींटे एवं जल भी भक्तों को नहीं मिल पाएगा। परिसर में मौजूद वस्तुएं, रंैलिग आदि को छूने पर भी प्रतिबंध रहेगा।


जिला कलक्टर पीयुष समारिया के अनुसार मंदिर के कपाट खुलने के बाद सरकार द्वारा समय-समय पर जारी गाइड लाइन की अक्षरश: पालना की जाएगी। मंदिर के समस्त प्रवेश द्वार, निकास एवं सामान्य स्थानों पर थर्मल स्केनिंग, हैण्डवाश एवं सेनेटाइजर का समुचित प्रबंध किया जाए। मंदिर प्रांगण में पुजारियों, सेवादारों एवं दर्शनार्थियों को चेहरे पर फेस कवर, मास्क पहनना अनिवार्य होगा। पुजारियों एवं सेवादारों को समय-समय पर कोविड जांच करानी होगी। उन्होंने मंदिर सचिव को निर्देश दिए कि समस्त व्यवस्थाओं की सुनिश्चितता के लिए ट्रस्ट की ओर से एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाए।