8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी

योग एवं चिकित्सा शिविर का समापन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 16 Jun 2021, 9:30 PM IST

स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी

दौसा. शिविर में योग चिकित्सा के बारे में जानकारी देते प्रशिक्षक।

दौसा. रोटरी क्लब दौसा, भारत स्वाभिमान व पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय नि:शुल्क योग एवं चिकित्सा शिविर का बुधवार को समापन हुआ। कार्यक्रम आयोजक भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी शिवरतन नायला ने बताया कि मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति ममता चौधरी व मानगंज व्यापार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौधरी व योग प्रशिक्षक सुरेश कुमार शर्मा को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
योग शिविर में प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, सूर्य नमस्कार व सूक्ष्म व्यायाम आदि का अभ्यास कराते हुए योग के जरिए निरोग रहने के गुर बताए। रोटरी अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि योग व आयुर्वेद से ही स्वस्थ जीवन संभव है। शिवशंकर सोनी ने कहा कि पर्यावरण रक्षा के लिए नियमित पौधारोपण करना चाहिए। नियमित योगाभ्यास का संकल्प व पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। आखिर में गिलोय का काढ़ा पिलाया गया व हितेंद्र गुर्जर ने ब्लड शुगर की नि:शुल्क जांच की।
इस दौरान अंकित जैन, जुगल गुप्ता, मनीष गोठड़ा, रमेश विजय, रामजीलाल झंगीनिया, घनश्याम रावत, सत्यनारायण डंगायच, अरुण महेश्वरा, रामराय शर्मा, दिलीप बनियाना, गोविन्द अग्रवाल, ओपी गुप्ता, चेतराम वर्मा आदि ने सहयोग किया।

एबीवीपी के स्थापना दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम
दौसा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला दौसा की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। जिला संयोजक लोकेश भांकरी ने बताया कि बैठक में जनजाति छात्र कार्य के प्रांत प्रमुख जगदीश मीना का प्रवास रहा। इस दौरान 9 जुलाई को एबीवीपी के स्थापना दिवस पर 551 पौधे लगाने व ऑनलाइन पेंटिंग, निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय किया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने कोरोनाकाल में पीडि़तों की सेवाकार्यों की जानकारी दी। इसके तहत रक्तदान शिविर, दवा, ऑक्सीजन सिलेंडर, अस्पतालों में बेड, राशन सामग्री, सेनेटाइजर छिडक़ाव, मास्क वितरण सहित अन्य कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान नगर मंत्री विशाल जोशी, डॉ. शिवराज मीणा, मुकेश शर्मा, महेंद्र जैमन, हर्षित खेड़ला, अजय शर्मा, चित्रांशु सैनी, सतीश सैनी, वीरेंद्र, हरिमोहन, मनीष शर्मा, शुभम जायसवाल, कुलदीप, हरिसिंह लोदवाल आदि कार्यकर्ता थे।