हत्या के आरोप में गिरफ्तार महिला आरोपी को भेजा जेल
बांदीकुई. थाना पुलिस ने किशनपुरा गांव में वृद्ध महिला की हत्या के मामले में एक महिला आरोपी कौशल्या देवी को गिरफ्तार किया है। जिसको न्यायालय में पेश करने पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। थानाधिकारी सुगन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि चार अक्टूबर 2020 को कैलाश चन्द्र ने मामला दर्ज कराया था कि वे जमीन पर पत्थर गढ़ी करने गए तो पूरण, सीताराम, कमली, गीता, रिंकू, तिलकराज, कौशल्या ने महिला चायती देवी पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसको अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

मृतक रामभजन प्रजापत।